फोटो गैलरी

Hindi Newsआतंकवाद को दे रहे मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ

आतंकवाद को दे रहे मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जबाव दे रहा है। देश की आंतरिक और सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। भाजपा ने पहली बार जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाई...

आतंकवाद को दे रहे मुंहतोड़ जवाब: राजनाथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Mar 2015 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जबाव दे रहा है। देश की आंतरिक और सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। भाजपा ने पहली बार जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ सरकार बनाई है। दोनों दलों के नेता जनता से सीधे जुड़कर उनकी हर समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगें। सिंह रविवार को यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देने आए थे। शाम करीब चार बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। वहां डीएम अदिति सिंह ने उनकी अगवानी की। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर करीब 4.30 बजे हेलीपैड लौट कर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश के साथ जम्मू -कश्मीर में खुशहाली लाने के लिए भाजपा- पीडीपी के सहयोग से अच्छे तरीके से सरकार चलाएगी। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद डीजल- पेट्रोल के दाम 17 रुपए कम हुए थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दीवानी कोर्ट में अभी हाल में हुई दो हत्याओं के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। यहां मौजूद भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें