फोटो गैलरी

Hindi Newsबंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मिर्जापुर शहर से मुकदमे की पैरवी कर लौट रही क्षेत्र की एक महिला को बंधक बनाकर गुरुवार की देर शाम दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे तक कब्जे में रखे थे। रात में किसी तरह घर पहुंची महिला...

बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 30 Jan 2015 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर शहर से मुकदमे की पैरवी कर लौट रही क्षेत्र की एक महिला को बंधक बनाकर गुरुवार की देर शाम दोनों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो घंटे तक कब्जे में रखे थे। रात में किसी तरह घर पहुंची महिला ने पति से सारी कहानी बतायी। सुबह महिला के साथ ही उसके पति ने थाने में पहुंच कर दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज किए बिना जांच पड़ताल में जुट गई।

पीड़िता के अनुसार वह दोपहर में मिर्जापुर गई थी। मुकदमे की पैरवी कर लौटने में उसे शाम को छह बज गया। वह मैजिक में मड़िहान बाजार पहुंची। इसके बाद गांव जाने के लिए टेम्पो पर बैठी। उस समय टेम्पो में उसके अलावा तीन लोग सवार थे। पचोखरा गांव के पास पहुंचने पर टेम्पो में सवार दो यात्री उतर गए। इसके बाद टेम्पो में चालक और उसका एक साथी बचा। कुछ देर आगे जाने के बाद चालक ने टेम्पो को सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया।

महिला ने जब इसका विरोध शुरू किया तो दोनों ने मिलकर उसे टेम्पो में बांध दिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दो घंटे तक महिला को बंधक बनाकर दुराचार करने के बाद रात आठ बजे के करीब छोड़ दिया। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने पूरे दिन उसे थाने के बाहर यह कहकर बैठाए रखा कि कार्रवाई हो रही है। इस बारे में थानाध्यक्ष पंकज यादव का कहना है कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद देाषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और महिला को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें