फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम-आजम की महिलाओं पर टिप्पणी प्रदूषित मानसिकता

मुलायम-आजम की महिलाओं पर टिप्पणी प्रदूषित मानसिकता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा मुखिया मुलायम और सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रहार किया। डॉ. वाजपेयी...

मुलायम-आजम की महिलाओं पर टिप्पणी प्रदूषित मानसिकता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Jan 2015 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें




भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा मुखिया मुलायम और सूबे के नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रहार किया। डॉ. वाजपेयी ने कहा कि मुलायम के बाद आजम ने महिला समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके अपनी संकुचित और प्रदूषित मानसिकता को साबित किया है। सपा सरकार की लचर कानून व्यवस्था से ही अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का आगरा दौरा रद हुआ। ये दीगर बात है कि उन्हें सउदी अरब जाना है।

रविवार को शहर आए लक्ष्मीकांत ने बताया आजम खां ने महिला मशीनरी की ताकत आंकने को बेहूदा बयान देकर प्रदूषित मानसिकता का परिचय दिया है। प्रदेश की जेलों में बंदी सुरक्षित नहीं हैं तो ओबामा के आगमन पर प्रदेश में सुरक्षा का राम ही मालिक होता। सपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पता नहीं कब-कहां पर किस महिला की इज्जत लुट जाए। वैसे भी मुलायम और आजम के बयानों से प्रदेश सरकार की महिलाओं की सुरक्षा का अपने आप खुलासा हो चुका है। सपा सरकार अंतिम दिनों में अपना कार्यकाल चला रही है। अबकी बार यूपी की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और वह समय आने पर इसे साबित करके दिखा भी देगी। कांग्रेस, सपा और बसपा की नीतियों से देश और प्रदेश की जनता वाकिफ हो चुकी है। इसी का प्रतिफल लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिला। प्रदेश में पांच सीटें छोड़ बाकी पर कमल खिलना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें