फोटो गैलरी

Hindi Newsइंटर फिजिक्स में आधे सवाल होंगे लघु उत्तरीय

इंटर फिजिक्स में आधे सवाल होंगे लघु उत्तरीय

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा 24 और 26 फरवरी को है। इस विषय की खासियत है कि इसमें गणित की तरह खूब नंबर मिलते हैं। 35-35 नंबर के दोनों पेपर में आधे से अधिक यानी 18-18 अंक के प्रश्न...

इंटर फिजिक्स में आधे सवाल होंगे लघु उत्तरीय
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 20 Jan 2015 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा 24 और 26 फरवरी को है। इस विषय की खासियत है कि इसमें गणित की तरह खूब नंबर मिलते हैं। 35-35 नंबर के दोनों पेपर में आधे से अधिक यानी 18-18 अंक के प्रश्न लघु उत्तरीय होंगे।
दोनों पेपर में एक-एक नंबर के चार बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जबकि एक-एक नंबर के ही 8 अति लघु उत्तरीय सवाल होंगे। दो-दो नंबर के 9 सवाल लघु उत्तरीय होंगे। पेपर में 2.5-2.5 नंबर के दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। यानी प्रत्येक पेपर में सबसे अधिक 18 नंबर के लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे।
चूंकि फिजिक्स में मार्किग गणित की तरह होती है इसलिए प्रश्नों का उत्तर टू-द-प्वाइंट (जो पूछा है उतना ही जवाब लिखें) देने की जरूरत है। समय सारिणी बनाकर परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले अपने नोट्स को रिवाइज करने का प्रयास करें।

भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र
किस इकाई में मिलेंगे कितने अंक
इकाई                                    अंक
भौतिकी जगत तथा मापन                            2
शुद्ध गतिकी                                4
गति के नियम                                4
कार्य, ऊर्जा व शक्ति                            4
दृढ़ पिण्ड तथा कणों के निकाय की गति                    3
गुरुत्वाकर्षण                                3
स्थूल द्रव्य के गुण                            6
ऊष्मागतिकी                                3
आदर्श गैस का व्यवहार एवं गैसों के अणुगति सिद्धांत            2
दोलन व तरंग                                4
कुल योग                                35

भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र
इकाई                                    अंक
स्थिर विद्युतिकी                            4
धारा विद्युत                                4
धारा का चुम्बकीय प्रभाव तथा चुम्बकत्व                    4
वैद्युत चुम्बकीय प्रेरण तथा प्रत्यावर्ती धारा                    4
वैद्युत चुम्बकीय तरंगे                            2
प्रकाशिकी                                6
द्रव्य की द्वैत प्रकृति                            2
परमाणु तथा नाभिक                            3
इलेक्ट्रानिक युक्तियां                            4
संचार व्यवस्था                                2
कुल योग                                35

टिप्स
1. साफ-सुथरा लिखने की कोशिश करें और ओवर-राइटिंग से बचें।
2. सूत्रों को निगमित करते समय आवश्यक चित्रों को (किरण आरेख, विद्युत परिपथ आदि) पेंसिल से साफ-साफ बनाएं।
3. परीक्षा से दो दिन पहले नए टॉपिक न देखें और न ही भ्रमित हों।
4. उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में स्टेप-मार्किग की जाती है इसलिए प्रत्येक प्रश्न को जितना भी आता है उतना हल करने का प्रयास अवश्य करें।
5. प्रश्न में जितना पूछा जाए उतना ही लिखें और फालतू लिखने से बचें।
6. सभी परिभाषा वाले प्रश्नों में सूत्र का प्रयोग अवश्य करें।
7. सभी अध्याय का एक शार्ट नोट बनाएं जिसमें उसमें प्रयुक्त सभी सूत्र को लिखें। ऐसा करने से आसानी से रिवीजन कर सकते हैं।
8. सभी सूत्रों को अच्छी तरह से याद कर लें क्योंकि इन्हीं सूत्रों से आंकिक प्रश्न हल होंगे और परिभाषा भी लिख सकते हैं।
9. फिजिक्स के फस्र्ट और सेकेंट पेपर में दो-दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आएंगे। इसलिए सभी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पढ़ने की अपेक्षा महत्वपूर्ण प्रश्नों का चयन करके उनका रिवीजन करें।
10. कम से कम पांच साल का अनसाल्व्ड पेपर जरूर हल करें। संभव हो तो तीन घंटे में ही पूरा पेपर हल करें इससे आत्मविश्वास बढ़ता है।

---कोट---
वर्तमान में लगभग सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए सभी अध्यायों का अध्ययन आवश्यक है। बहु विकल्पीय एवं लघु उत्तरीय प्रश्नों के लिए प्रत्येक अध्याय के प्रमुख सूत्रों को लिखकर कंठस्थ करें तथा उनपर आधारित छोटे प्रश्नों को कम से कम तीन बार हल करें। लघु उत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को तैयार करने के लिए प्रमुख सूत्रों के निगमन तथा उन पर आधारित कम से कम तीन प्रश्नों (आंकिक तथा बोधात्मक) को कम से कम तीन बार हल करने का प्रयास करें।
सुदीप कुमार, प्रवक्ता केपी इंटर कॉलेज, इलाहाबाद।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें