फोटो गैलरी

Hindi Newsघायल राजकुमार के स्वास्थ्य पर चिकित्सक रख रहे नजर

घायल राजकुमार के स्वास्थ्य पर चिकित्सक रख रहे नजर

कुख्यात राजेश टोंटा के घायल साथी राजकुमार के स्वास्थ्य पर चिकित्सक नजर रखे हैं। अस्पताल का भोजन उसे शुरू करा दिया गया है। पेट में फंसी गोली निकालने को लेकर मंथन जारी है। एक-दो दिन में उसे अस्पताल से...

घायल राजकुमार के स्वास्थ्य पर चिकित्सक रख रहे नजर
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Jan 2015 09:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कुख्यात राजेश टोंटा के घायल साथी राजकुमार के स्वास्थ्य पर चिकित्सक नजर रखे हैं। अस्पताल का भोजन उसे शुरू करा दिया गया है। पेट में फंसी गोली निकालने को लेकर मंथन जारी है। एक-दो दिन में उसे अस्पताल से छुप्ती दी जा सकती है। पुलिस और स्वास्थ्य अफसरों ने उसका हाल-चाल जानकार पूछताछ की। दो दिन पूर्व जिला जेल में हुई गैंगवार एवं रात्रि में राजेश टोंटा की हत्या के बाद से पुलिस-प्रशासन ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं। कारण मृतक टोंटा के घायल साथी राजकुमार शर्मा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। रविवार को उसका अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे हुआ।

हालांकि उसके पेट में गोली फंसी है,  जिसका ऑपरेशन अभी नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गोली पेट की खाल एवं चर्बी के बीच में है,  इसका असर उसके स्वास्थ्य पर नहीं पड़ेगा। चिकित्सकों के अनुसार यह गोली धीमे-धीमे अपने आप ऊ पर आ जाएगी,  जिसे बाद में हल्का चीरा लगाकर निकाल दिया जाएगा। सोमवार को सीएमएस डॉ. बीएम सिंह एवं सर्जन चिकित्सक द्वारा उसको पुन:चेक किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे जिला अस्पताल की रसोई में बनी खिचड़ी और दाल दी गई। बाहर का कोई खाद्य पदार्थ उसे नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने उसका हाल सीएमएस से जाना और घायल को देखा, उससे पूछताछ भी की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें