फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर में आज से भारी वाहनों को सुबह 10 बजे से एंट्री

जमशेदपुर में आज से भारी वाहनों को सुबह 10 बजे से एंट्री

शहर में भारी वाहनों का नो एंट्री का टाइम टेबल सोमवार से बदलने जा रहा है। अब फिर से दिन में दो बार नो एंट्री में छूट मिलेगी। इसके अलावा भी यातायात नियमों में इलाकावार कुछ परिवर्तन किए गए हैं।...

जमशेदपुर में आज से भारी वाहनों को सुबह 10 बजे से एंट्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 18 Jan 2015 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें
शहर में भारी वाहनों का नो एंट्री का टाइम टेबल सोमवार से बदलने जा रहा है। अब फिर से दिन में दो बार नो एंट्री में छूट मिलेगी। इसके अलावा भी यातायात नियमों में इलाकावार कुछ परिवर्तन किए गए हैं। रविवार को छुट्टी के दिन उपायुक्त डॉ. अमिताभ कौशल व सीनियर एसपी अमोल वी होमकर ने इस आशय का संयुक्त आदेश जारी किया। नियमों में परिवर्तन शहर की परिवहन व्यवस्था को अपेक्षाकृत बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिए गठित उस तीन सदस्यीय कमेटी की सिफारिश पर किया गया है, जिसमें धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम रंजन, डीटीओ संजय पीएम कुजूर व ट्रैफिक डीएसपी शामिल थे। 
 
एक बार में आएंगे, दूसरी बार में जाएंगे
नई समय सारिणी के अनुसार सुबह 10 से 12 बजे तक भारी वाहन डिमना रोड होकर शहर में घुसेंगे, जबकि अपराह्न 3 से 5 के बीच जमशेदपुर से डिमना रोड होते बाहर निकलेंगे। अभी दिन में एक ही बार अपराह्न ढाई से पांच बजे के बीच नो इंट्री में छूट मिल रही थी। नो इंट्री का आदेश बस, पेट्रोलियम टैंकर, गैस व दूध आदि वाहनों पर लागू नहीं होगा। खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहनों का समय-समय पर आकलन कर इस शर्त के साथ नो एंट्री से मुक्त किया जा सकता है कि वे यातायात के सभी नियमों का पालन करेंगे। 
 
कंपनियों के लिए मिली छूट में भी परिवर्तन
फिलहाल एक से दूसरी कंपनी तक जाने के लिए बड़े वाहनों को सुबह 9 से 12 बजे तक मिली नो एंट्री की छूट में परिवर्तन व विस्तार किया गया है। अब यह छूट 10 से 12 बजे और अपराह्न में 3 से 5 बजे के बीच भी होगी। साथ ही अभी एक से दूसरी कंपनी जाने के लिए जो तीन रूट निर्धारित हैं, इसमें एक और रूट जोड़ा गया है। यह रूट भुइयांडीह होते हुए मेरिन ड्राइव जाने का है। पूर्व में इस रूट पर नो एंट्री में छूट के दौरान कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 
 
एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने का रूट
1. गुड्स शेड से सुनसुनिया गेट, एचएसएम गेट से आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी गोलचक्कर से लिट्टी चौक,
लिट्टी चौक से सीआरएम बारा तक। 
2. एचएमएस गेट से आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी गोलचक्कर से टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर
कालीमंदिर गोलचक्कर से बायीं ओर लेते टीसीआईएल तक।
3. एचएमएस गेट से ट्रांसपोर्ट पार्क, ट्यूब डिवीजन से मनीफीट ओपी होते हुए टेल्को साउथ गेट होते तार कंपनी और दायीं ओर लाफार्ज गेट। (ये तीन रूट पहले से स्वीकृत हैं)

4. गुड्स शेड से सुनसुनिया गेट, एचएमएस गेट से आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी गोलचक्कर से लिट्टी चौक, लिट्टी चौक से भुइयांडीह, मानगो बस स्टैंड, रिवर पंप हाउस होते मेरिन ड्राइव में प्रवेश।

बदलाव

फिर बदला शहर में नो एंट्री का टाइम टेबल, उपायुक्त और एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश

अब पहली बार में सिर्फ आने और दूसरी बार में केवल जाने की छूट से परेशानी कम होने की संभावना
नया आदेश जारी होते ही खत्म हुआ पिछला आदेश , 2 अगस्त 2014 को जारी हुआ था पिछला आदेश 
 
नया नियम
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानगो पुल से व्यावसायिक वाहन आएंगे शहर में 
आपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहन मानगो पुल से शहर के बाहर जा सकेंगे
सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सुंदरनगर होकर भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रहेगी रोक 
रात 10 बजे के बजाय 11 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में चलेंगे भारी और बड़े वाहन


हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें