फोटो गैलरी

Hindi Newsएसएसपी ने भाजपा नेता को मारी लात

एसएसपी ने भाजपा नेता को मारी लात

सुलगते कस्बे में शांतिदूत बनकर जाना भाजपा पांचाल प्रदेश के मंत्री अजय जेटली का बहुत महंगा पड़ा। वह मौके पर तो जा पहुंचे मगर अपनी बात एसएसपी को नहीं समझा सके। गहमागहमी के बीच एसएसपी ने जेटली को लात...

एसएसपी ने भाजपा नेता को मारी लात
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Jan 2015 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

सुलगते कस्बे में शांतिदूत बनकर जाना भाजपा पांचाल प्रदेश के मंत्री अजय जेटली का बहुत महंगा पड़ा। वह मौके पर तो जा पहुंचे मगर अपनी बात एसएसपी को नहीं समझा सके। गहमागहमी के बीच एसएसपी ने जेटली को लात मार दी। एसएसपी ने जैसे ही लात मारी, पुलिसवाले भी जेटली पर टूट पड़े। जेटली पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। हालत ये हो गई कि जेटली को जान बचाकर भागना पड़ा। घायल जेटली का इलाज चल रहा है।


अजय जेटली पूर्व मंत्री एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। पुलिस की पिटाई के बाद गंगाचरण अस्पताल में भर्ती हुए जेटली ने बताया कि एसपी सिटी राजीव मल्होत्र और एडीएम सिटी आलोक कुमार का सुबह फोन आया था। दोनों अफसरों ने कहा था कि पश्चिमी में बवाल हो गया है। आप जाकर लोगों को शांत करिए।


बकौल जेटली, दोनों अफसरों के कहने पर वह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तेजेश्वरी सिंह के साथ करीब साढ़े 11 बजे कस्बे में पहुंचे और वहां मौजूद अफसरों से बात करने लगे। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव से उनकी बात हो रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, तेजेश्वरी और जेटली का कहना था कि पुलिस लाठीचार्ज और फायरिंग न करे। वह बातचीत से माहौल को शांत करा देंगे। अफसरों ने उन्हें कस्बे में जाने से रोका, तब तक बात करते-करते वे लोग फतेहगंज पश्चिमी पुलिस चौकी तक पहुंच गए। वहां डीएम संजय कुमार और एसएसपी धर्मवीर सिंह पहले से मौजूद थे। दोनों नेताओं की उनसे तकरार हो गई। तेजेश्वरी सिंह पीछे थीं और जेटली आगे। तनाव बढ़ा तो जेटली को जवानों ने घेर लिया। एसएसपी ने उनसे कहा कि कस्बे का माहौल खराब है। उपद्रवी पुलिस को पीट रहे हैं। तुम नेतागीरी मत करो, हालात हम कंट्रोल कर रहे हैं। जेटली नहीं माने। उन्होंने कहा कि दो अफसरों ने ही उन्हें माहौल शांत करने के लिए भेजा है.. लो बात कर लो। इतना सुनते ही कप्तान ताव में आ गए। जेटली से बोले- जाता है कि नहीं। जेटली फिर भी नहीं हटे। इसी दौरान कप्तान ने जेटली पर लात चला दी। कप्तान का पैर चलते ही पुलिस के जवान जेटली पर टूट पड़े। तब तक उन्हें पीटा, जब तक कि जेटली भागते-भागते अपनी गाड़ी में न बैठ गए। तेजेश्वरी सिंह पहले ही गाड़ी में बैठ चुकी थीं। फिर गाड़ी वहां से दौड़ पड़ी।

जेटली का हाल जानने पहुंचे भाजपाई
पुलिस की पिटाई से घायल अजय जेटली को फतेहगंज पश्चिमी से बरेली आकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उनको कई जगह गंभीर चोट लगी है। मरहम-पप्ती के बाद डाक्टरों ने उनको अस्पताल में ही रहने को कहा है। पता होते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, पार्टी नेता गुलशन आनंद, रमेश जैन, भाजपा नेता अधीर सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह अस्पताल पहुंच गए और उनका हाल जाना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें