फोटो गैलरी

Hindi Newsकेशरी नाथ त्रिपाठी बने बिहार के प्रभारी राज्यपाल

केशरी नाथ त्रिपाठी बने बिहार के प्रभारी राज्यपाल

बिहार के प्रभारी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। राजभवन के राजेन्द्र मंडप में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशित ने 11 बजे उन्हें शपथ दिलाई। श्री त्रिपाठी...

केशरी नाथ त्रिपाठी बने बिहार के प्रभारी राज्यपाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 Nov 2014 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के प्रभारी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। राजभवन के राजेन्द्र मंडप में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रेखा एम दोशित ने 11 बजे उन्हें शपथ दिलाई। श्री त्रिपाठी ने हिन्दी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। महामहिम शाम छह बजकर दस मिनट पर वह इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता वापस हो गए।
शपथ ग्रहण समारोह के 15 मिनट पहले सभी दलों के प्रमुख नेता और अधिकारी राजेन्द्र मंडप में पहुंच चुके थे। समारोह शुरू होने से सात मिनट पहले मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मुख्य न्यायधीश रेखा एम दोशित पहुंची। राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने उनका स्वागत किया। भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी, प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव और राजद विधानमंडल दल के नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता अगली कतार में बैठे।

ठीक 10 बजकर 55 मिनट पर राज्यपाल ने राजेन्द्र मंडप में प्रवेश किया। सभी अतिथियों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। उनके मंच पर पहुंचते ही राष्ट्रीय गान की धुन बजाई गई। 11 बजते ही मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह ने शपथ ग्रहाण्ध समारोह शुरू करने की अनुमति मांगी और फिर उन्हें शपथ दिलाई गई। समारोह खत्म होने के ठीक पहले प्रधान सचिव श्री मेहरोत्रा ने अतिथियों को अल्पाहार के लिए राज्यापाल का आमंत्रण पढ़ा। राज्यपाल ने सभी अतिथियों के साथ अल्पाहार लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री विजेन्द्र प्रसाद याादव, महाचन्द्र सिंह, श्याम रजक, पीके शाही, सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, परिषद में कांग्रेस के नेता मदनमोहन झा और राजद एमएलसी भोला यादव सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
बिहार के नए राज्यपाल पर एक नजर
जन्म : 10 नवंबर 1934, इलाहाबाद में
शिक्षा : बीए एलएलबी, इलाहाबाद विवि
पिता : पंडित हरीशचंद्र त्रिपाठी, माता : शिव देवी
परिवार : पत्नी - सुधा त्रिपाठी, दो पुत्री- नमिता त्रिपाठी, निधि ओझा, पुत्र-नीरज त्रिपाठी
राजनीतिक कैरियर
उत्तर प्रदेश विधान सदस्य रहे : 1977-1980, 1989-1991,1991-1992,1993-1995, 1996-2002 और 2002-2007
यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे : 1991-1993, 1997 से 2002 और मई 2002 से मार्च 2004 तक
कैबिनेट मंत्री रहे : 1977-1979
प. बंगाल के राज्यपाल बने : 14 जुलाई 2014 को
अन्य उपलब्धियां : श्री त्रिपाठी इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील भी रह चुके हैं। उन्हें हिन्दी के अलावा अंग्रेजी में कविता की कई पुस्तकें भी लिखी हैं। हिन्दी कविता की दो किताब ‘मनोनुकृति’, ‘आयो पंख’।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें