फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड की दुर्दशा के लिए भाजपा को दोषी करार दिया है। शनिवार को लातेहार के मनिका और मेदिनीनगर के पांकी में चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा : झारखंड में सबसे अधिक भाजपा...

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साधा निशाना
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Nov 2014 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड की दुर्दशा के लिए भाजपा को दोषी करार दिया है। शनिवार को लातेहार के मनिका और मेदिनीनगर के पांकी में चुनावी सभाओं में उन्होंने कहा : झारखंड में सबसे अधिक भाजपा का शासन रहा है। इसलिए सबसे अधिक वही दोषी है। झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने पहले दौरे में उन्होंने
नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर भी टिप्पणी की :  प्रधानमंत्री ने विकास का सपना दिखा कर झाड़ू थमा दिया।  प्रचार के लिए झाड़ू के साथ फोटो खिंचाने की नुमाइश चल रही है। मोदी सरकार झूठे वादों और फर्जी दावों का गठबंधन है। मोदी की मार्केटिंग से झारखंड और देश का भला नहीं होनेवाला है।

अमीर-गरीब में बांट दिया भारत को
बकौल राहुल, नरेंद्र मोदी ने भारत को अमीरों-गरीबों में बांट दिया। मोदी कहते हैं कि केला गरीबों का फल है। यानी फल को भी अमीरों और गरीबों के लिए बांट दिया। कांग्रेस चाहती है कि हर फल गरीबों को मिले। तरक्की का हर रास्ता गरीबों की झोपड़ी तक जाए। हमारी सरकार ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण के जरिए गरीबों के घरों तक पूंजी पहुंचने का रास्ता बनाया। हर हाथ में मोबाइल दिया। अब बैकों के निजीकरण के जरिए गरीबों के लिए पूंजी के ये रास्ते बंद किए जा रहे हैं।

चुनाव से पहले दंगा कराती है भाजपा
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा जीत पक्की करने के लिए चुनाव से पहले दंगा कराती है। सांप्रादायिकता का खेल खेलती है। जातियों और समुदायों में लोगों को बांट कर विवाद कराती है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस भाईचारे की पार्टी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा : मोदी सरकार में एक आदमी राज कर रहा है और बाकी गुलामी कर रहे हैं। भाजपा झारखंड में भी यही करना चाह रही है, ताकि रांची की सरकार भी दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चले। हम चाहते हैं कि झारखंड की सरकार झारखंड के लोगों की बदौलत बने और यहीं के लोग अपने मुताबिक चलाएं।

ये किए वादे
जमीन किसानों और पंचायत से पूछे बिना नहीं ली जाएगी
आदिवासी कानूनों को खत्म करने की भाजपा की साजिश नाकाम करेंगे

ऐसे साधा निशाना
12 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही, उसमें कितना विकास किया
बताइए, किस गरीब के खाते में काला धन वापसी का पैसा आया

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें