फोटो गैलरी

Hindi Newsआजम खां ने रामपुर में सरकार को लाकर दिखाया अपना रसूख

आजम खां ने रामपुर में सरकार को लाकर दिखाया अपना रसूख

‘आजम खां कभी भी चमत्कार कर सकते हैं’। ‘वह जो ठान लें वही होता है।’ इस तरह के जुमले मीडिया से लेकर लोगों की जुबानों तक यूं ही आम नहीं हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां ने रामपुर...

आजम खां ने रामपुर में सरकार को लाकर दिखाया अपना रसूख
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Nov 2014 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

‘आजम खां कभी भी चमत्कार कर सकते हैं’। ‘वह जो ठान लें वही होता है।’ इस तरह के जुमले मीडिया से लेकर लोगों की जुबानों तक यूं ही आम नहीं हैं। नगर विकास मंत्री आजम खां ने रामपुर में एक बार फिर दिखा दिया कि सपा में उनका कद कितना बड़ा है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के बहाने उन्होंने सरकार को एक बार फिर मेहमान बनाया और रामपुर ने शाही मेहमाननवाजी भी की। देश भर में मुलायम सिंह का बर्थ डे सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना दिया।

नेता जी के बर्थ डे पर मेहमान बनी पूरी सरकार। मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में इसी तरह सियासी शो रामपुर में हुआ था। प्रदेश के चंद मंत्रियों को अगर छोड़ दें तो इसमें पूरी सरकार की आमद हुई थी। इस बार इसी यूनिवर्सिटी में मेडिकल कालेज की बुनियाद रखी जानी है। कई और कार्यक्रम हैं पर मुख्य रूप से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन का जश्न है। जश्न का अंदाज जुदा है, इसीलिए शाही बर्थ डे सुखियों में है। मुलायम सिंह के लिए शाही विक्टोरियन बग्घी, बेमिसाल स्वागत, खास व्यंजन और बर्थ डे केक सब अलहदा है। केक तो बारह बजे रात में काटा जाएगा पर उससे पहले जश्न की धमक रामपुर ही नहीं प्रदेश और देश की सियासत में सुनाई दी। बर्थ डे सेलिब्रेशन के बहाने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, बलराम सिंह, अहमद हसन, राजकिशोर सिंह, नारद राय, शिव कुमार बेरिया तमाम लोग पहुंचे हैं। कैबिनेट और राज्य मंत्री मिलाकर 45 मंत्रियों की लिस्ट प्रशासन के पास है जो आजम खां के खास शो में पहुंचे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें