23 नवंबर तक चलेगा यह फूड फेस्टिवल
पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार की चाट, चांदनी चौक की देसी घी से बनी जलेबी और पराठे वाली गली के जंग बहादुर की कचौरी का स्वाद जनकपुरी हाट में लिया जा सकता है। दिल्ली पर्यटन विभाग के सहयोग से शुक्रवार...
पुरानी दिल्ली के सीताराम बाजार की चाट, चांदनी चौक की देसी घी से बनी जलेबी और पराठे वाली गली के जंग बहादुर की कचौरी का स्वाद जनकपुरी हाट में लिया जा सकता है। दिल्ली पर्यटन विभाग के सहयोग से शुक्रवार को यहां दूसरे फूड फेस्टिवल ऑफ इंडिया (दिल्ली संस्करण) की शुरुआत हुई। यह उत्सव 23 नवंबर तक जारी रहेगा।
हाट के मुख्य प्रबंधक राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस उत्सव में हमने 20 स्टॉल लगाए हैं, जिनमें कुछ नोएडा के भी हैं। उन्होंने बताया कि यहां पुरानी दिल्ली का मुगलई खाना भी उपलब्ध है। यहां आने वाले लोग चुस्की, कुल्फी, भेलपुरी, कुल्हड़ की चाय, लिट्टी चोखा, विभिन्न तरह के पान आदि का खूब मजा ले रहे हैं। उत्सव की मुख्य आयोजक विमी राव ने बताया कि उत्सव का समय सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक है।
मोहन गार्डन से यहां आईं अनविता अग्रवाल ने बताया कि उन्हें यहां आकर पुरानी दिल्ली की याद आ गई। अनविता ने बताया कि वह पहले पुरानी दिल्ली में ही रहती थीं। विकासपुरी से आए जसमीत सिंह ने बताया कि मुङो जलेबी बहुत अच्छी लगी। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक की जलेबी और यहां बनी जलेबी का स्वाद बिलकुल एक जैसा है। हाट में एक पान का स्टॉल भी लगाया गया है, जहां पारंपरिक पान के अलावा चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी के स्वाद वाला पान भी मिल रहा है।