फोटो गैलरी

Hindi Newsतारा शाहदेव प्रकरण, दो महीने बाद भी मुख्यालय से नहीं मिली सहमति

तारा शाहदेव प्रकरण, दो महीने बाद भी मुख्यालय से नहीं मिली सहमति

राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव के साथ प्रताड़ना और जबरन धर्मातरण के मामले में सीबीआइ जांच की अनुमति नहीं मिल पायी है। रांची पुलिस ने तारा मामले की एक रिपोर्ट गृह विभाग के जरिए सीबीआइ मुख्यालय को भेजी थी।...

तारा शाहदेव प्रकरण, दो महीने बाद भी मुख्यालय से नहीं मिली सहमति
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Oct 2014 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय शूटर तारा शाहदेव के साथ प्रताड़ना और जबरन धर्मातरण के मामले में सीबीआइ जांच की अनुमति नहीं मिल पायी है। रांची पुलिस ने तारा मामले की एक रिपोर्ट गृह विभाग के जरिए सीबीआइ मुख्यालय को भेजी थी। लेकिन, दो महीने से अधिक का वक्त बीतने के बाद भी सीबीआइ मुख्यालय से अनुमति नहीं मिली। सीबीआइ मुख्यालय ने अबतक इस संबंध में राज्य सरकार से कोई पत्रचार भी नहीं किया। ऐसे में अब इस बात की संभावना कम है कि मामले की सीबीआइ जांच हो।

क्यों हुई थी सीबीआइ जांच की सिफारिश
हिंदपीढ़ी थाने में 19 अगस्त को तारा शाहदेव ने अपने पति रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन और सास कौशल रानी के खिलाफ जबरन धर्मातरण और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि रंजीत के संबंध जजों, सरकार के दो मंत्रियों, वन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ कई प्रशासनिक अधिकारियों से हैं। निष्पक्ष जांच के लिए सरकार ने सीबीआइ जांच की अनु़शंसा की थी। पुलिस ने इस मामले में चार न्यायिक अधिकारियों से पूछताछ भी की थी। वहीं हाइकोर्ट के तात्कालीन विजिलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद खान पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। रंजीत की गहरी पैठ की वजह से सीबीआइ जांच की अनुशंसा हुई थी।

आइओ का भी दो महीने के लिए हुआ तबादला
तारा शाहदेव प्रकरण की जांच कर रहे अनुसंधानक इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र सिंह का तबादला दो महीने के लिए विशेष शाखा में किया गया है। चुनाव तक वह विशेष शाखा में ही रहेंगे। ऐसे में दो महीने तक केस का अनुसंधान प्रभावित रह सकता है। हालांकि सिटी एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि अनुसंधानक के तबादले का असर जांच पर नहीं पड़ेगा। वह जांच करते रहेंगे।

सुस्त हुई पुलिस
सीबीआइ जांच की अनुशंसा के बाद पु़लिस के जांच की रफ्तार इस मामले में सुस्त पड़ चुकी है। पुलिस ने हाल में इस केस में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। पुलिस की पहली चाजर्शीट में धर्मातरण के धाराओं में चाजर्शीट पुलिस ने नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस केस में पूरक चाजर्शीट के जरिए धर्मातरण के मामले में भी चाजर्शीट फाइल की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें