फोटो गैलरी

Hindi News...पहले मतदान फिर खानपान, जरूरी बहुत है मतदान

...पहले मतदान फिर खानपान, जरूरी बहुत है मतदान

आइए! लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने चलें। अपना देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसकी खूबसूरती इसी में निहित है। लोकतंत्र को मजबूती के देने के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान कर इसमें...

...पहले मतदान फिर खानपान, जरूरी बहुत है मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Oct 2014 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

आइए! लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने चलें। अपना देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, इसकी खूबसूरती इसी में निहित है। लोकतंत्र को मजबूती के देने के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान कर इसमें भागीदारी करें। शहर के युवा, महिलाएं, उद्योगपति, शिक्षाविद, चिकित्सक, खिलाड़ी और बुजुर्ग आदि सभी वर्गों ने एक सुर में मतदान की अपील की है। सामाजिक संगठनों ने उम्मीद की है कि इस बार मतदान अस्सी फीसदी तक पहुंचे। स्वामी पुरुषोत्तमचार्य जी महाराज, अधिष्ठाता, श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम : लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बेहद जरूरी है।

हरियाणा में सरकार के गठन लिए मतदान करें। सुबह उठकर पहले परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र तक जाएं और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। बाद में अन्य कार्य करें। जमालुद्दीन, मौलाना, जामा मस्जिद : जाति-मजहब से ऊपर उठकर मतदान करें। मतदान सभी मतदाताओं का अधिकार है। मतदान सोच-समझकर करें। एक गलत निर्णय पांच साल भुगतना पड़ता है, इसलिए सही उम्मीदवार का चयन करें और उसके पक्ष में मतदान करें। पद्मश्री डॉ.एनके पांडे, चिकित्सक : प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए मतदान जरूर करना चाहिए।

मैं स्वयं पंद्रह अक्तूबर को फरीदाबाद पहुंचकर मतदान करूंगा। सभी लोगों को मतदान केंद्र पर जाकर सुबह मतदान करना चाहिए। शहर की बेहतरी के लिए मतदान जरूरी है। पदश्री ब्रह्मदत्त : अभी गरीब लोगों को विवेक से मतदान करने का अधिकार नहीं मिला है। गरीब आदमी चुनाव में रोटी और लालच के चक्कर में फंस जाता है। भ्रष्ट नेता इसका फायदा उठाते हैं। जब तक गरीब को भरपेट रोटी नहीं मिलेगी, तब तक लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा। केसी लखानी, उद्योगपति : लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए मतदान करना जरूरी है।

मतदान करने से युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। अगर सभी मतदान करेंगे तो प्रदेश में मजबूत सरकार बनेगी। लोगों को अपनी बात कहने का हक है। आंनद मेहता, शिक्षाविद् : सही उम्मीदवार का चयन कर मतदान करें। मतदान सभी का राष्ट्रीय अधिकार है। देश की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है। विशेषकर युवाओं को मतदान के प्रति अधिक जिम्मेदारी दिखानी होगी। सुबह उठें और केंद्र पर मतदान करके आएं। डॉ. प्रशांत भल्ला, शिक्षाविद् : हरियाणा में चुनाव महोत्सव है। यूनिवर्सिटी में छुट्टी है।

सभी छात्र अपने घरों पर मतदान के लिए अलग-अलग जिलों में गए हैं। सभी लोगों को देश के लोकतंत्र मजबूती के लिए मतदान करना जरूरी है। ऋचा शर्मा, पार्श्व गायिका : फरीदाबाद मेरा घर है। हरियाणा में चुनाव महोत्सव चल रहा है। प्रदेश के सभी मतदाताओं की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है कि वे मतदान करें। आपके एक वोट से अच्छी सरकार बन सकती है। मतदान करना आम व्यक्ति की ताकत है। इलीशादीप गर्ग, कथक नृत्यांगना : महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।

ताकि उन्हें यह एहसास हो सके कि सरकार उनकी है। मतदान करने से सरकार के प्रति विश्वास बढ़ता है। अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनें और वोट करें। सीवी रावल, शिक्षाविद् : मतदान महादान है। सभी पार्टियों और उम्मीदवारों के घोषणा पत्रों को ध्यान में रखकर पसंद का उम्मीदवार चुने। पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें। अगर उम्मीदवार पसंद नहीं है तो फिर नाटो दबाएं लेकिन मतदान करने अवश्य जाएं। सतीश आहूजा, प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज : हमारे कॉलेज के व्यस्क छात्रों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए गए हैं।

छात्रों को मतदान के बारे में कई बार जागरूक किया गया है। छात्रों को मतदान जागरूकता कार्यक्रमों में भी शामिल किया गया है, इसलिए वे मतदान करने जाएंगे। डीके शर्मा:, प्रिंसिपल, नेहरू कॉलेज : कॉलेज छात्रों के वोट बनवाए गए हैं। छात्रों में मतदान को लेकर उत्साह है। सभी से अपील है कि अपने परिजनों के साथ मतदान करने अवश्य जाएं। मतदान करने से छात्रों को जिम्मेवारी का एहसास भी होगा। शोभा चुघ: प्रिंसिपल, महिला कॉलेज : मतदान करने का मतलब है, छात्राओं में जिम्मेवारी का एहसास होना।

कई सालों से छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया है। हमारी छात्राओं ने 26 जनवरी और अन्य राष्ट्रीय पर्वों पर भी इसका प्रचार किया है। सभी छात्राएं मतदान के लिए जाएं। केके गुप्ता, प्रिंसिपल, अग्रवाल कॉलेज : मेरी कॉलेज छात्रों और उनके परिजनों से अपील है कि वे मतदान के लिए अवश्य जाएं। अपने पसंदीदा उम्मीदवार को मतदान करें। छात्रों ने कई साल आम लोगों को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया है। इसलिए अब स्वयं भी मतदान करने जाएं।

अनीसा सैयद, अंतरराष्ट्रीय शूटर: मताधिकार लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार है। मतदान कर कर्तव्य को पूरा करने का सुखद एहसास होता है। युवाओं को लगेगा कि हरियाणा की नई सरकार में उसकी भी भागीदारी है। श्वेता चौधरी, शूटर : मैं मतदान को लेकर उत्साहित हूं, लेकिन अभी उम्मीदवार का चयन नहीं किया है। कई उम्मीदवारों के मुद्दे और पार्टियों का घोषणापत्र पढ़कर ही उम्मीदवार का चयन करुंगी। हरियाणा में सरकारों ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहित किया है। इसमें और काम करने की जरूरत है।

महिमा बख्शी, मॉडल : अपने जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदान करने जरूर जाएं। मैं मुंबई से केवल मतदान करने फरीदाबाद पहुंची हूं। उम्मीदवार को अपने मुद्दों के लिए परखें और जो उसमें फिट बैठ रहा हो उसे मतदान करें। सृष्टि राणा, मॉडल : चुनाव में मतदान करना लोकतंत्र की खूबसूरती है। युवाओं को मतदान के लिए बूथ तक जाना चाहिए। उम्मीदवार का चयन करें। पसंद नहीं आए तो नाटो का प्रयोग करें, लेकिन बूथ पर वोट डालने जरूर जाएं।

नफीसा खान, अभिनेत्री : मैं आज मतदान के लिए फरीदाबाद आने की तैयारी में हूं। सभी मतदाता लड़कियों को मतदान करने जरूर जाना चाहिए। यह लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। मजबूत सरकार के लिए मतदान जरूरी है। 70 बूथों का लाइव देख सकते हैं मतदान कोई भी व्यक्ति आज होने वाले चुनाव को लाइव देख सकता है। इसके लिए हरियाणा मुख्या निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर वेबकास्टिंग पोलिंग स्टेशन वाली डिब्बी पर क्लिक करके देख सकते हैं।

या फिर बेवसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। यह साइट खोलने के बाद उसे जिलावाइज मतदान केंद्र पर क्लिक करना होगा। फरीदाबाद जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के करीब सत्तर मतदान केंद्रों को लाइव करने के लिए इंटरनेट से जोड़ना गया है। जिले में आयु वर्गानुसार मतदाताओं की लगभग संख्या 18 से 19 वर्ष : 39 हजार 355 20 से 29 वर्ष : 4 लाख 12 हजार 178 30 से 39 वर्ष : 4 लाख 25 हजार 544 40 से 49 वर्ष : 3 लाख 67 हजार 462 50 से 59 वर्ष : 2 लाख 31 हजार 614 60 से 69 वर्ष : 1 लाख 22 हजार 291 70 से 80 वर्ष : 55 हजार 470 80 से अधिक 26 हजार 207 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र के लिए जरूरी जानकारी कुल मतदाता: करीब-166027 पुरुष: करीब-90714 महिला: करीब-75313 बूथ :158 मतगणना केंद्र : यादव धर्मशाला, सेक्टर-16 निर्वाचन कार्यालय : सेक्टर-12 स्थित हुडा कार्यालय में द्वितीय तल पर कांफ्रेंस हॉल में बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी: सतपाल सिंह(संपदाधिकारी) मो. : 09717349807 सहायक निर्वाचन अधिकारी: बीडीपीओ बल्लभगढ़ मो. : 09991188187 डयूटी मजिस्ट्रेट : दिनेश सिंह, मोहना के नायब तहसीलदार चुनाव पर्यवेक्षक, रचना शाह : 07838331579 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर रघुवीर सिंह तेवतिया(कांग्रेस) : 34647 टेकचंद शर्मा(बसपा) : 31492 86-फरीदाबाद एनआइटी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल मतदाता: करीब-213088 पुरुष : करीब-121543 महिला : करीब-91545 बूथ :193 मतगणना केंद्र : लखानी धर्मशला एनएच-दो निर्वाचन कार्यालय: सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के चौथी मंजिल पर कमरा नंबर-410 बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी : दिनेश यादव(एडीसी) मो.: 09711536888 सहायक निर्वाचन अधिकारी : एस. भुक्कल मो.: 09991852018 डयूटी मजिस्ट्रेट : इंद्रजीत, बल्लभगढ़ के नायब तहसीलदार चुनाव पर्यवेक्षक, संदीप वर्मा:: 09711973863 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर पंडित शिवचरणलाल शर्मा (निर्दलीय) : 23461 एसी चौधर्री(कांग्रेस):15586 87-बड़खल विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल मतदाता: करीब-219738 पुरुष: करीब-121340 महिला: करीब-98398 बूथ:198 मतगणना केंद्र: खान दोलतराम धर्मशाला, दशहरा ग्राउंड, एनआईटी निर्वाचन कार्यालय: सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के एसडीएम कार्यालय ब्लॉक के द्वितीय तल एसडीएम कोर्ट रूम नंबर: 201 में बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी: महावीर सिंह (एसडीएम) मो.: 09958060508 सहायक निर्वाचन अधिकारी और डयूटी मजिस्ट्रेट: राजेंद्र गर्ग, तहसीलदार फरीदाबाद मो.: 09899949248 चुनाव पर्यवेक्षक, संदीप वर्मा:: 09711973863 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर महेंद्र प्रताप सिंह (कांग्रेस): 33150 सीमा त्रिखा(भाजपा): 20471 88-बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल मतदाता: करीब-199739 पुरुष : करीब-113737 महिला : करीब-86002 बूथ :183 मतगणना केंद्र : अग्रवाल धर्मशाला, बल्लभगढ़ निर्वाचन कार्यालय: पंचायत भवन स्थित एसडीएम कार्यालय बल्लभगढ़ में बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी: मुकुल कुमार (एसडीएम) मो.: 08826855589 व 09416184244 सहायक निर्वाचन अधिकारी व डयूटी मजिस्ट्रेट: रणविजय, तहसीलदार बल्लभगढ़ मो.: 09813568878 चुनाव पर्यवेक्षक, रचना शाह :: 07838331579 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर शारदा राठौर (कांग्रेस) : 35535 सुरेंद्र तेवतिया(भाजपा) : 11691 89-फरीदाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल मतदाता: करीब-197991 पुरुष: करीब-108624 महिला: करीब-89367 बूथ:185 मतगणना केंद्र: डीएवी स्कूल, सेक्टर-14 निर्वाचन कार्यालय: सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के प्रथम तल पर डीसी कोर्ट रूम कमरा नंबर-108 में बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी: कुलबीर सिंह ढाका (डीआरओ) मो.: 09350780505 सहायक निर्वाचन अधिकारी व डयूटी मजिस्ट्रेट: राजसिंह, नायब तहसीलदार, फरीदाबाद मो.: 09466159800 चुनाव पर्यवेक्षक, आलोक श्रीवास्तव: 07838331573 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर आनंद कौशिक(कांग्रेस): 33744 प्रवेश मेहता(भाजपा): 22903 90-तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल मतदाता: करीब-224127 पुरुष: करीब-126563 महिला : करीब-97564 बूथ :196 मतगणना केंद्र : सीनियर सेंकडरी स्कूल, बल्लभगढ़ निर्वाचन कार्यालय: सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर-203 बना है निर्वाचन कार्यालय निर्वाचन अधिकारी : नरेश पंकज(डीडीपीओ) मो.: 09991964999 सहायक निर्वाचन अधिकारी:: 08800895858 डयूटी मजिस्ट्रेट: विरेंद्र सिंह, तिगांव के नायब तहसीलदार चुनाव पर्यवेक्षक, आलोक श्रीवास्तव : 07838331573 पिछले चुनाव 2009 पर एक नजर कृष्णपाल (भाजपा): 39746 ललित नागर (कांग्रेस): 38928 कुछ और जरूरी संपर्क जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त, विजय सिंह दहिया:09582308654 सहायक जिला निवार्चन अधिकारी एवं सीटीएम, गोरव अंतिल:08901453584 हेल्पलाइन नंबर : 0129-2220382 टोलफ्री नंबर : 1800-1800-064 हरियाणा चुनाव आयोग ने टोल फ्री नंबर : 18001802047 शिकायत केंद्र अधिकारी : सतवीर सिंह (आरटीए) मो: 09416281580 चुनाव कार्यालय नंबर : 0129-2227910 पुलिस कंट्रोल रूम : 100 एंबुलेंस : 102 जिला निर्वाचन अधिकारी विजय सिंह दहिया की कलम से मतदान प्रक्रिया में मतदाता करें सहयोग फरीदाबाद।

सभी मतदाताओं को वोटर स्लिप उनके घर पहुंचा दी गई हैं। अधिक से अधिक मतदाता मतदान करें। यह लोकतंत्र की खूबसूरती है। मतदाताओं से अपील है कि वे कुछ नियमों का ध्यान रखें और प्रशासन का सहयोग करे। अगर कहीं कुछ गलत होता दिखाई दे या फिर आपको कोई असुविधा हो तो इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी, मतदान केंद्र पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर, डयूटी मजिस्टे्रट या फिर संबंधित निर्वाचन अधिकारी को फोन पर बता सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्र पर पर्याप्त उपाय किए गए हैं।

मतदान केंद्र पर मतदाता मोबाइल लेकर न जाए। मतदान केंद्र में मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध है। मतदान केंद्र में पीठासीन अधिकारी को ही मोबाइल पर चुनाव संबंधी बात करने की अनुमति है। मतदान केंद्र पर अगर लंबी लाइन है तो बुजुर्ग मतदाताओं के लिए कुछ कुर्सियों की व्यवस्था है। गर्भवती महिलाएं, नेत्रहीन मतदाता व बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालने में प्राथमिकता दिए जाने में सहयोग करें। मतदान केंद्र पर पानी, रोशनी व पंखे की व्यवस्था की गई है। सफाई की व्यवस्था की गई है।

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की शंकाओं को केंद्र पर मौजूद बीएलओ दूर कर सकते हैं। मतदान केंद्र में मृदुभाषी अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। मतदान केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं जा सकेगा। इसके लिए विशेष अनुमति की जरूरत होगी। अगर आपका नाम मतदाता सूची में हैं और मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो आयोग ने इसका विकल्प दिया है। मतदान केंद्र जाने से पहले पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राईिवंग लाईसैंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, बैंक या डाकघर की पासबुक, राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र उपकमार्े या पब्लिक लिमिटेड कंपनियो द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटो मतदाता पर्ची के माध्यम से भी मतदान के लिए पहचान की जा सकती है।

चुनाव सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इस प्रक्रिया के दौरान अगर किसी व्यक्ति को उसके मताधिकार के प्रयोग से रोकने के लिए नकद या वस्तु के रूप में कोई प्रलोभन दिया तो दंडनीय कार्रवाई होगी। मतदान केंद्र के अंदर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का व्यवहार अधिनियम 1951 की धारा(131) के तहत दंडनीय है। इसके लिए तहत जुर्माने के साथ तीन महीने की कैद हो सकती है। प्रस्तुति: अशोक कुमार।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें