फोटो गैलरी

Hindi Newsमहागठबंधन बनाकर सूबे को जगंलराज की ओर धकेला

महागठबंधन बनाकर सूबे को जगंलराज की ओर धकेला

गोपालगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू व राजद ने महागठबंधन बनाकर पूरे सूबे को जंगलराज की ओर धकेल दिया है। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है, जो जनता को छलने के लिए बनी है। ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष...

महागठबंधन बनाकर सूबे को जगंलराज की ओर धकेला
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Oct 2014 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

गोपालगंज। हिन्दुस्तान संवाददाता। जदयू व राजद ने महागठबंधन बनाकर पूरे सूबे को जंगलराज की ओर धकेल दिया है। यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है, जो जनता को छलने के लिए बनी है। ये बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। प्रदेश उपाध्यक्ष यहां बिहार बचाओ-बिहार बनाओ कार्यक्रम के तहत आयोजित सभा में शामिल होने आए थे।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने राज्य सरकार की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग हो जाने के बाद सूबे में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। हत्या, अपहरण, डकैती, लूट जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं। जदयू और भाजपा ने मिलकर जिस जंगलराज को खत्म किया था आज जदयू ने राजद के साथ गठबंधन कर उस जंगलराज की सूबे में फिर से वापसी कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही गांधी मैदान हादसा हुआ।

यह कितने आश्चर्य की बता है कि पटना में इतना बड़ा हादसा हो गया और जब सूबे के मुख्यमंत्री से पूछा गया तो उनको जानकारी तक नहीं थी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सूबे की जनता को इस सरकार और महागठबंधन की हकीकत बताने और उसके लिए जागरूक करने को बिहार बचाओ-बिहार बनाओ कार्यक्रम कर रही है। इसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव में जा रहे हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू चौबे, नेता सुभाष सिंह, आदित्य नारायण पांडेय,, दुर्गा राय, अमरेश राय सहित कई कायकर्ता थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें