फोटो गैलरी

Hindi Newsस्वच्छ भारत अभियान पर आपातकालीन बैठक

स्वच्छ भारत अभियान पर आपातकालीन बैठक

आदित्यपुर संवाददाता। आदित्यपुर नगर पर्षद में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नगर विकास विभाग के सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को बैठक हुई। एक सूत्री बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में...

स्वच्छ भारत अभियान पर आपातकालीन बैठक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Oct 2014 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

आदित्यपुर संवाददाता। आदित्यपुर नगर पर्षद में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नगर विकास विभाग के सचिव के निर्देशानुसार सोमवार को बैठक हुई। एक सूत्री बैठक में अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय हुआ किहर वार्ड में पार्षद की अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी। वहीं, नगर पर्षद की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इसमें नप अध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। बैठक के बाद अध्यक्ष राधा सांडिल के नेतृत्व में कार्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसमें अध्यक्ष के साथ तमाम पार्षदों ने सफाई की। नगर पर्षद क्षेत्र में दो अक्तूबर से अभियान चलाया जाएगा। प्रोटोकॉल पर अध्यक्ष व पार्षद में बहस नगर पर्षद बोर्ड की मीटिंग में उस वक्त हंगामा हो गया, जब नगर अध्यक्ष राधा सांडिल ने वार्ड संख्या 14 की पार्षद राजरानी महतो को प्रोटोकॉल के उल्लंघन का हवाला दिया।

उन्होंने पार्षद से कहा कि सड़क उद्घाटन बगैर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी से पूछे कर दिया गया। यह गलत है। इसके बाद पार्षद और अध्यक्ष में बहस हो गई। पार्षद ने भी अध्यक्ष को खरी-खोटी सुना दी। इसके बाद रोना शुरू कर दिया। यह देख लोग समझाने लगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें