फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकारी कर्मियों के लिए होम लोन की सीमा बढ़ी

सरकारी कर्मियों के लिए होम लोन की सीमा बढ़ी

रांची। ब्यूरो प्रमुख। अपना घर बनाने या फ्लैट खरीदने के इच्छुक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने होम लोन की सीमा बढ़ा दी है। ए और बी ग्रेड के अधिकारी 30 लाख तक होम लोन से...

सरकारी कर्मियों के लिए होम लोन की सीमा बढ़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Oct 2014 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। ब्यूरो प्रमुख। अपना घर बनाने या फ्लैट खरीदने के इच्छुक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने होम लोन की सीमा बढ़ा दी है। ए और बी ग्रेड के अधिकारी 30 लाख तक होम लोन से पायेंगे। वहीं सी और डी ग्रेड के कर्मचारी 15 लाख तक लोन ले पायेंगे। होम लोन नौ प्रतिशत की दर पर मिलेगा।

वहीं ए और बी ग्रेड के अधिकारी 10 लाख तक कार लोन ले पायेंगे। सात प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता सात प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। पहले 100 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था।

अब वह 107 प्रतिशत हो गया है। केंद्र ने बीते माह अपने कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया था। दाल भात योजना में चना और सोयाबीन मुफ्त मुख्यमंत्री दाल भात योजना का प्रारुप सरकार ने बदल दिया है। दाल भात योजना केंद्र के संचालकों को अब चावल के साथ चना, सोयाबीन या बरी मुफ्त मिलेगा।

एक रुपये प्रति किलो चावल मिलेगा। सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए नौ करोड़ की राशि भी उपलब्ध करा दी है। राज्य में इस समय 370 दाल भात योजना केंद्र हैं। योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच रुपये में एक समय का खाना उपलब्ध कराया जाता है। बिल्डरों को देना होगा कंपोजिट टैक्स बिल्डर और डेवपलर को अब दो प्रतिशत कंपोजिट टैक्स देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य सरकार ने यह टैक्स तय किया है।

कई प्रमुख सड़कों को मिली मंजूरी रांची के नया सराय-अरगोड़ा चौक पथ का होगा कायाकल्प होगा। 5.80 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण पर सरकार 35.76 करोड़ खर्च करेगी। 13.46 किमी लंबी रमना-डडई पथ के निर्माण पर 20.51 करोड़ खर्च होंगे। खरसावां के कांदरबेड़ा से दो मुहानी (जमशेदपुर मरीन ड्राइववे पथ) के निर्माण पर 39.40 करोड़ खर्च होंगे। सड़क की लंबाई 7.72 किलोमीटर है। बेड़ो-लोहरदगा पथ (39.11 किमी) की मरम्मत पर 24.45 करोड़ खर्च होंगे। दुमका के खरौती चौक-दुर्गापुर पथ (18.12 किमी) पर 51.61 करोड़ खर्च होंगे।

खरौती चौक से दुर्गापुर के बीच एक अन्य पथ पर 36.31 करोड़ खर्च होंगे। गिरिडीह में अटका-सरिया पथ (27.50 किमी) की मरम्मत पर 49.67 करोड़ खर्च होंगे। 31.77 करोड़ की लागत से पश्चिम सिंहभूम के पूजाहातू चौक से उसमवीर पथ (18.02 किमी) का निर्माण होगा। 35.29 करोड़ की लागत से मझिआंव से सुंडीपुर सड़क (27.03 किमी) का निर्माण होगा। बरकट्ठा से तेतरांग पथ (32.10 किमी) के निर्माण पर 59.27 करोड़ खर्च किये जायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें