फोटो गैलरी

Hindi Newsपुरा महादलित टोला में लौटी रौनक, स्थिति सामान्य

पुरा महादलित टोला में लौटी रौनक, स्थिति सामान्य

टिकारी एक संवाददाता/अविनाश कुमार। अनुमंडल मुख्याय टिकारी से छह किलोमीटर दूर स्थित पुरा गांव। आम दिनों की अपेक्षा सोमवार की सुबह टोला का महौल पूरा बदला हुआ था। तीन दिनों से पसरे सन्नाटा के बाद टोला...

पुरा महादलित टोला में लौटी रौनक, स्थिति सामान्य
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 30 Sep 2014 01:01 AM
ऐप पर पढ़ें

टिकारी एक संवाददाता/अविनाश कुमार। अनुमंडल मुख्याय टिकारी से छह किलोमीटर दूर स्थित पुरा गांव। आम दिनों की अपेक्षा सोमवार की सुबह टोला का महौल पूरा बदला हुआ था। तीन दिनों से पसरे सन्नाटा के बाद टोला में चहल-पहल बढ़ गई है। सुबह से ही नेता, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए थे।

गांव की स्थिति का आकलन करने मीडिया पर्सन भी यहां मौजूद थे। सुबह में पुरा के महादलित टोला के बच्चें, नौजवान और वृद्ध समचार पत्रों के माध्यम से घटनाक्रम की खबर पढ़ रहे थे। युवक प्रशासन द्वारा पुरा के महादलित टोला के लिए की गई घोषणाओं की लिस्ट अखबरों में पढ़ रहे थे। थोड़ा आगे बढ़ने पर टोला में पीडि़त परिवार की महिलाएं गेहूं चुन रही थी। लोगों ने बताया कि गुरुवार को बह्रमभोज की तैयारी की जा रही है।

मलिाएं गम में डुबी हुई थी और अपना काम कर रही थी। कुछ ही फासले पर लोगों की भीड़ जुटी थी। लोग अपने में घटनाक्रम का विशलेषण कर रहे थे। टोला के किनारे पर स्थित पीडि़त परिवार सामुदायिक भवन में जमे हुए थे। परिजनों ने बताया कि अब भी भय लगता है। इसी बीच राजद के सांसद पप्पु यादव गांव पहुंचते हैं और सभी लोग नेता जी के पीछे चल देते हैं। दुसरी ओर टोला के कई घरों में सुबह में बनाये गए खाना को बच्चें घर के बाहर जमीन में बैठकर खाते देखे गए।

कोई जानवर चराने में व्यस्त था। टोला की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। टोला समेत पुरा गांव में पुलिस घुम-घुमकर स्थिति का जायजा ले रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें