फोटो गैलरी

Hindi Newsजंतर-मंतर पर लाठीचार्ज में फिरोजाबाद का कार्यकर्ता घायल

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज में फिरोजाबाद का कार्यकर्ता घायल

फिरोजाबाद। हिन्दुस्तान संवाद। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मूलचंद्र की धर्मशाला स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज में फिरोजाबाद के कार्यकर्ता सुबूर अली के घायल...

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज में फिरोजाबाद का कार्यकर्ता घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 26 Sep 2014 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

फिरोजाबाद। हिन्दुस्तान संवाद। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मूलचंद्र की धर्मशाला स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज में फिरोजाबाद के कार्यकर्ता सुबूर अली के घायल होने पर आक्रोश जताया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि हम किसी कीमत पर इस बर्बरता को लेकर झुकेंगे नहीं। कहा कि मोदी की 100 दिन की उपलब्धि यह है कि दिल्ली में आलू 50 रुपये किलो बिक रहा है।

रामनिवास यादव ने कहा कि दिल्ली में हिसाब दो जवाब दो रैली में हुए लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए, कम होगी। शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि इस दमनात्मक कार्रवाई से कांग्रेस कमजोर नहीं होगी।

अगर जरूरत पड़ी तो सुहागनगरी से और कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे और सरकार की विफलता को लेकर प्रदर्शन जारी रहेंगे। हाजी सईद पटेल ने कहा कि यूपीए सरकार ने मंगल मिशन आरंभ किया था और तब देश दुनिया में चौथे नम्बर पर आकर खड़ा हो गया था।

यह मोदी के 100 दिनों में नहीं हो पाया है। उमाकांत पचौरी और प्रेमशंकर शर्मा ने कहा कि देश में मोदी का दिल केवल व्यापारियों के लिए ही धड़कता है। किसान मजदूर के लिए उसके पास कुछ नहीं है। विवेक तिवारी ने कहा कि जनता का हिसाब मोदी सरकार को देना ही होगा।

इस दौरान पीके पाराशर, इसरुद्दीन, सत्येंद्र शर्मा, आकाश उपाध्याय, जहीर खाकसार, बंटी गुप्ता, प्रशांत तिवारी, अजीत सिंह राना, पवन आजाद, ओम नारायण कुशवाहा, अनुज शर्मा, नवाब कुरैशी, रिक्की राज वाल्मीकि, लाला लाइन गांधी, वसीम मंसूरी, प्रदीप शर्मा, मुन्ना तैलंग, रंजन तैलंग, सुरेश निमेष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें