फोटो गैलरी

Hindi Newsआरोपियों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस

आरोपियों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस

मिरहची। कस्बे में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं थाना मिरहची पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता प्रकट की है। दरअसल, बुधवार की सुबह लगभग छह बजे कस्बे...

आरोपियों को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Sep 2014 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

मिरहची। कस्बे में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं थाना मिरहची पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता प्रकट की है। दरअसल, बुधवार की सुबह लगभग छह बजे कस्बे में अचानक सादा पकड़ों में दिल्ली पुलिस ने होशियार सिंह के घर पर छापा मारकर उसको गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर पता चला कि हिरासत में लिए गए होशियार सिंह के खिलाफ दिल्ली के थाना नजफगढ़ में उनकी पुत्रवधू द्वारा दहेज अधिनियम के अलावा ससुर और देवर पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है।

वहीं अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे में चर्चा फैल गई। इतना ही नहीं बाद में पता चला कि होशियार सिंह के अलावा उनकी पत्नी, पुत्री, पुत्रबधू के अलावा चारों पुत्र दहेज अधिनियम एवं बलात्कार में वांक्षित चल रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें