फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत: नाइक

प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत: नाइक

यूपी की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि सूबे में गुंडागर्दी एवं हत्या जैसे अपराध दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अखिलेश सरकार को कई बार चेताए जाने के बाद भी ऐसी वारदातों पर...

प्रदेश सरकार को कठोर कदम उठाने की जरूरत: नाइक
एजेंसीSun, 21 Sep 2014 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि सूबे में गुंडागर्दी एवं हत्या जैसे अपराध दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। अखिलेश सरकार को कई बार चेताए जाने के बाद भी ऐसी वारदातों पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है। प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए जल्द ही मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करूंगा।

मोदी फार्मूला हिट: वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को भाग लेने के बाद संवाददाताओं से राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है। इसके चलते सरकार को विकास के जो कार्य करने चाहिए वह केंद्र सरकार से धन मिलने के बाद भी पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वहीं गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्य मोदी फार्मूले पर काम करते हुए अपने राज्यों में कृषि विकास दर को 12 से 22 प्रतिशत तक की ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब हुए हैं।

बिजली व्यवस्था लचर: उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली व्यवस्था भी लचर है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हैं जबकि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का कहना है कि हम प्रदेश को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार के बीच संवाद की कमी है जो कि नहीं होना चाहिए। संवाद से बड़ी-बड़ी समस्याओं का हल हो जाता है। इस संबंध में मैं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से बात करूंगा और इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें