फोटो गैलरी

Hindi Newsगे्रज्युटी और पेंशन को पालिका के रिटायर कर्मियों का प्रदर्शन

गे्रज्युटी और पेंशन को पालिका के रिटायर कर्मियों का प्रदर्शन

कोटद्वार। नगर पालिका से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेज्युटी का वर्षों से भुगतान न होने के विरोध में भड़के पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए...

गे्रज्युटी और पेंशन को पालिका के रिटायर कर्मियों का प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Sep 2014 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कोटद्वार। नगर पालिका से रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेज्युटी का वर्षों से भुगतान न होने के विरोध में भड़के पालिका के सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में जमकर धरना प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि कई कर्मचारी रिटायर होने के बाद भी पेंशन और ग्रेज्युटी के लिए लम्बे समय से चक्कर काट रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है। जबकि कुछ माह पूर्व रिटायर हुए एक कर्मचारी को लाखों का भुगतान गुपचुप ढंग से कर दिया गया।

कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शशि का कहना है विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते छोटे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही पेंशन व्यवस्था बनाने के साथ ही गे्रज्युटी का भुगतान न किया गया तो सोमवार से पालिका कर्मी आरपार की लड़ाई शुरू कर देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में महेन्द्र, गुलशन, वीरेन्द्र, नरेन्द्र, राजू, ज्वाला, जितेन्द्र, लच्छू सहित कई कर्मचारी शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें