फोटो गैलरी

Hindi Newsविधान सभा चुनाव के लिए सीआरपीएफ की 300 कंपनी

विधान सभा चुनाव के लिए सीआरपीएफ की 300 कंपनी

रांची। विशेष संवाददाता। राज्य में विधान सभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस को 300 कंपनी सीआरपीएफ के जवान चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री 23 सितंबर को रांची आ रहे हैं। उस दिन उनके सामने...

विधान सभा चुनाव के लिए सीआरपीएफ की 300 कंपनी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Sep 2014 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। विशेष संवाददाता। राज्य में विधान सभा चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए झारखंड पुलिस को 300 कंपनी सीआरपीएफ के जवान चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री 23 सितंबर को रांची आ रहे हैं। उस दिन उनके सामने झारखंड पुलिस की ओर से यह मांग रखी जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को ध्यान में रखते हुए अधिकारी अपनी तैयारी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री झारखंड के किसी उग्रवादग्रस्त जिले में स्थित सीआरपीएफ कैंप को देखने भी जाएंगे।

पुलिस आधुनिकीकरण और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। उनके साथ आइबी और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों की टीम भी आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें