फोटो गैलरी

Hindi Newsघायल से मिले भूपेंद्र यादव और अर्जुन मुंडा

घायल से मिले भूपेंद्र यादव और अर्जुन मुंडा

रांची। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा शुक्रवार को मेडिका अस्पताल गये थे। दोनों नेताओं ने घायल राहुल पासवान से मुलाकात की। 12 साल का राहुल विधानसभा घेराव कार्यक्रम में...

घायल से मिले भूपेंद्र यादव और अर्जुन मुंडा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Sep 2014 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष अर्जुन मुंडा शुक्रवार को मेडिका अस्पताल गये थे। दोनों नेताओं ने घायल राहुल पासवान से मुलाकात की। 12 साल का राहुल विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था।

बस दुघर्टना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दस अगस्त से उसका इलाज रांची में हो रहा है। यादव और मुंडा ने राहुल को देखा और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। दोनों नेताओं ने राहुल के माता-पिता से भी मुलाकात की।

मेडिका के डॉ संजय कुमार ने राहुल के बारे में जानकारी दी। मौके पर भाजपा नेता संजय सेठ, संजय जायसवाल सहित कई अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें