फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज नवादा में

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज नवादा में

नवादा हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नवादा पहुंचेंगे। वे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं में संगठन की...

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा आज नवादा में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Sep 2014 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

नवादा हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शनिवार को नवादा पहुंचेंगे। वे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यकर्ताओं में संगठन की मजबूती को लेकर नयी जान फूकेंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद अरूण सिंह के अलावा बिहार के कई बड़े नेता भी साथ में होंगे।

रालोसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन नवादा के नगर भवन में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी नेताओं ने जोर शोर से तैयारी कर रखी है। पिछले कई दिनों से रालोसपा का विशेष रथ विभिन्न पंचायतों में घुमकर जनसंपर्क अभियान चला रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर नगर के प्रजातंत्र चौक पर पार्टी के बड़े-बड़े बैनर लगाये गये हैं। मेन रोड, सर्किट हाउस के पास कई पार्टी नेताओं के नाम पर तोरण द्वार भी बनाये गये हैं।

कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में जिले भर से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जतायी गयी है। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का नवादा से पुराना नाता है। जदयू से अलग होकर नयी पार्टी रालोसपा बनाने के बाद से ही वे कई बार नवादा में कार्यक्रम कर चुके हैं। जिले में रालोसपा सुप्रीमों की अच्छी लोकप्रियता बतायी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें