फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेठी राजघराने का विवाद कोर्ट में सुलझे: राजा परौर

अमेठी राजघराने का विवाद कोर्ट में सुलझे: राजा परौर

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद। अमेठी राजघराने में सम्पत्ति को लेकर पिता-पुत्र में छिड़ी जंग सड़क तक आने की घटना को राजा परौर अजय सिंह अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा कि राजपरिवार का जो भी विवाद है,...

अमेठी राजघराने का विवाद कोर्ट में सुलझे: राजा परौर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 01:12 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद। अमेठी राजघराने में सम्पत्ति को लेकर पिता-पुत्र में छिड़ी जंग सड़क तक आने की घटना को राजा परौर अजय सिंह अफसोसजनक बताया है। उन्होंने कहा कि राजपरिवार का जो भी विवाद है, उसे कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। राजा अजय सिंह ने कहा कि विवाद विरासत व हक का है, इसे कोर्ट को ही तय करने दें।

इस तरह से राजघरानों की लड़ाई अशोभनीय और निंदनीय है। अमेठी राजपरिवार बहुत ही प्रतिष्ठित रहा है, यह लड़ाई क्षत्रित्व पर गहरा दाग है व अमानवीय है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजा संजय सिंह से भी भेंट करेंगे।

परौर राजघराने के अमेठी राजपरिवार से पुराने संबंध हैं। राजा परौर अजय सिंह ने कहा कि अमेठी राजघराने का मसला पहले तो आपसी सूझबूझ से निपटाया जाना चाहिए था, लेकिन इसके बाद भी जब विवाद नहीं सुलटा तो उसे सड़क पर लाने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस विवाद का मूल कारण हक की लड़ाई है। राजघराने की सम्पत्ति पर अगर राजकुमार का हक बनता है तो उसे दिया जाना चाहिए। अगर किसी विशेष सम्पत्ति का विवाद है तो उसे निपटाने का दूसरा रास्ता तलाश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विवादों का हल केवल बातचीत से ही निकलता है, इस विवाद का हल इसीलिए नहीं निकल पा रहा है, क्योंकि पिता-पुत्र में संवादहीनता साफ झलकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें