फोटो गैलरी

Hindi Newsइनेलो के पदाधिकारी छोड़कर भाजपा में शामिल

इनेलो के पदाधिकारी छोड़कर भाजपा में शामिल

बल्लभगढ़। भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को उनके कार्यालय सेक्टर-दो में इनेलो के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।...

इनेलो के पदाधिकारी छोड़कर भाजपा में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Sep 2014 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़। भारतीय जनता पार्टी बल्लभगढ़ विधानसभा से उम्मीदवार मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को उनके कार्यालय सेक्टर-दो में इनेलो के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का मान सम्मान किया जाता है।

इन्हें भी पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार को जीताने के लिए पूरी ईमानदारी से पार्टी की नीतियांे को विधान सभा में घर-घर पहुंचाने की कौशिश करेंगे और उन्हे भारी बहुमत से जीताएंगे।

मूलचंद शर्मा ने गुरुवार को ही भीकम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सेक्टर-3, कुन्दन कॉलोनी, त्रिखा कॉलोनी, गढ़वाली कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी का दौरा किया। उन्होंने घर-घर पहुंच कर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए अपील की और कहा कि सरकार बनने पर शहर में से भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा।

शहर में शुद्घ पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। पार्टी में शामिल होने वाले कृष्ण शर्मा, लक्ष्मण फौजदार, बनवारी लाल मल्होत्रा, राजू पांचाल, जय सिंह, ललित शर्मा, अनील चौधरी, सुशील शर्मा, ज्योतिष ठाकुर, राजेश, लेखराज सैनी, राधे, अर्जुन, पवन शर्मा, नवीन, संजय, राजू, प्रवीन कुमार, अशोक, मनोज, महावीर, सतीश कुमार, शिरोमणी आदि शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें