फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस में 5389 रैंकर एसआई प्रोन्नति-भर्ती 30 नवंबर तक

पुलिस में 5389 रैंकर एसआई प्रोन्नति-भर्ती 30 नवंबर तक

लखनऊ। विशेष संवाददाता। पुलिस महकमे के कामों को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अब लक्ष्य तय कर दिया है। अब प्रदेश में 5389 रैंकर दरोगाओं की प्रोन्नति एवं भर्ती 30 नवंबर तक हर...

पुलिस में 5389 रैंकर एसआई प्रोन्नति-भर्ती 30 नवंबर तक
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Sep 2014 12:41 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। विशेष संवाददाता। पुलिस महकमे के कामों को प्राथमिकता पर पूरा करने के लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अब लक्ष्य तय कर दिया है। अब प्रदेश में 5389 रैंकर दरोगाओं की प्रोन्नति एवं भर्ती 30 नवंबर तक हर हाल में पूरी कर ली जाएगी। इसी के साथ आधुनिक कंट्रोलरूम बनाने, जेलों को आत्याधुनिक उपकरण मुहैया कराने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधवार को आला अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिए कि 3698 दरोगाओं और 312 प्लाटून कमांडरों की भर्ती भी 31 दिसंबर तक पूरी करें। पुलिस, पीएसी व फायर में भर्ती के लिए 41610 सिपाहियों की भर्ती भी मार्च 2015 तक पूरी की जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के छह जिलों में शुरू होने वाले आधुनिक पुलिस कंट्रोलरूम को भी जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए। लखनऊ के कंट्रोल रूम को अक्तूबर में, गाजियाबाद के कंट्रोल रूम को नवंबर और इलाहाबाद के कंट्रोल रूम को 15 अक्तूबर से शुरू करने की समय सीमा तय कर दी।

हर थानों को इंटरनेट सुविधा देने व कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर जिले में क्राइम ब्रांच गठित करने का आदेश दिया। खाली पदों पर प्रोन्नत होने वाले पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग के लिए नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें