फोटो गैलरी

Hindi Newsलव जेहाद से मुकाबला को चलाएंगे अभियान

लव जेहाद से मुकाबला को चलाएंगे अभियान

संभल। हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिन्दू परिषद से संबंद्ध दुर्गा वाहिनी की ज्ञानदीप मंदिर शिवाजी नगर में बैठक के दौरान लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को हिंदू समाज के लिए घायक बताते हुए इससे मुमकाले को समाज...

लव जेहाद से मुकाबला को चलाएंगे अभियान
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Sep 2014 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

संभल। हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिन्दू परिषद से संबंद्ध दुर्गा वाहिनी की ज्ञानदीप मंदिर शिवाजी नगर में बैठक के दौरान लव जेहाद की बढ़ती घटनाओं को हिंदू समाज के लिए घायक बताते हुए इससे मुमकाले को समाज जागरण अभियान चलाने की बात कही गई। जिसमें सबसे पहले तीन बार ओइम एवं 13 बार विजय महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया। अपने संबोधन में दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका कामना चौधरी ने कहा कि लव जेहाद क्षेत्र विशेष की समस्या नहीं है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समस्या बन चुकी है।

महंत योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज ने जो कहा वह बिल्कुल सही है। विहिप के संभाग संगठन मंत्री रामानंद ने कहा कि समाज और धर्म के ताने बाने को छिन्न भिन्न करने वाली ताकतों को दुर्गा वाहिनी के माध्यम से नेस्तनाबूत किया जाएगा। सभी धर्म रक्षकों, राष्ट्र रक्षकों के पीछे मातृ शक्ति का अमूल्य योगदान है। मातृ शक्ति में सरकार ही नहीं संस्कार को झुकाने और सृष्टि निर्माण की अद्भुत सामर्थ्य होती है। बैठक में नवरात्रि महोत्सव से अभियान चला कर 15 से 35 साल की बहिनों को दुर्गा वाहिनी का सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही लव जेहाद का मुकाबला करने के लिए समाज को जागरुक करने का संकल्प लिया गया। कहा गया कि परिवार की बेटियों को हालात से अवगत कराते हुए बताया जाये कि किस तरह समाज में दूसरे धर्म के लोग उनकी जिंदगी तबाह करने के लिए घूम रहे हैं। अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष निर्दोश कुमार बजाज ने की। संचालन दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका कामाक्षी चौहान ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें