फोटो गैलरी

Hindi Newsखेल के मैदान में उगी घास, खेलना हुआ मुश्किल

खेल के मैदान में उगी घास, खेलना हुआ मुश्किल

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। एमएमएच इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। घास के कारण छात्रों को खेलने में परेशानी होती है। रखरखाव न होने के चलते मैदान की स्थिति बदतर हो गई है।...

खेल के मैदान में उगी घास, खेलना हुआ मुश्किल
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 16 Sep 2014 01:05 AM
ऐप पर पढ़ें

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। एमएमएच इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। घास के कारण छात्रों को खेलने में परेशानी होती है। रखरखाव न होने के चलते मैदान की स्थिति बदतर हो गई है। कॉलेज के इस ग्राउंड पर बाहरी लोगों का कब्जा रहता है। जब इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन पर बात करने से मना कर दिया। सरकारी कॉलेजों में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से अभियान चलाए जाते हैं।

अगर कॉलेजों में बने खेल के मैदानों का आंकलन किया जाए तो स्थिति चौंकाने वाली है। शहर के बीचोंबीच स्थित एमएमएच कॉलेज का मैदान क्षेत्रफल में तो बड़ा है। मैदान को देखकर लगता है कि महीनेभर से घास नहीं काटी गई है। मैदान धीरे-धीरे जंगल में तब्दील हो रहा है। न खेल विभाग का और न ही शिक्षा विभाग का ध्यान इस ओर है। कई बार खो जाती है गेंद मैदान के एक बड़े भाग पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है।

सुबह से लेकर शाम तक मैदान पर बाहरी लोगों का कब्जा रहता है। बड़ी-बड़ी घास होने के चलते कई बार छात्रों की गेंद भी खो जाती है। इतनी घनी घास में गेंद को ढूंढना भी मुश्किल हो जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें