फोटो गैलरी

Hindi Newsनवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ

गोहना। हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में स्थित सोनकर धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक व नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को...

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलायी शपथ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 Sep 2014 08:25 PM
ऐप पर पढ़ें

गोहना। हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में स्थित सोनकर धर्मशाला में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक व नगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष डॉ.रामगोपाल गुप्ता ने शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के पहले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने शहीद चौक पर पहुंचकर यहां लगी हुई शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। । इसके बाद सोनकर धर्मशाला में व्यापार मण्डल के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अंजनी कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, रामप्रकाश तिवारी, महामंत्री धर्मदेव गुप्त, ब्लाक अध्यक्ष शाह आलम कुरैशी,ब्लाक उपाध्यक्ष गिरीश चन्द गुप्त, नरसिंह चौहान, युवा नगर अध्यक्ष डॉ.नसीमुलहक, युवा उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, महामंत्री आशाराम साहनी समेत 30 पदाधिकारियों ने शपथ ली।

जिलाध्यक्ष डॉ.रामगोपाल गुप्ता ने व्यापारियों की एकता व संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन में बहुत शक्ति होती है। इसलिये व्यापारी हित में संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। व्यापार मण्डल के संरक्षक व दोहरीघाट के पूर्व चेयरमैन गुलाब चन्द गुप्त ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिये संगठन को मजबूत व सक्रिय होने की जरूरत है।

इस दौरान कन्हैया लाल जायसवाल, ईश्वर दयाल सिंह सेठ,हबीबुल्लाह टाण्डवी,रामकेर विश्वकर्मा,अजहर कमाल फैजी,रामअवध सिंह,राजेन्द्र राजवती,महेन्द्र सिंह,मोहम्मद अकरम प्रीमियर,महातम यादव,हाजी जावेद तरफदार,सर्वेश उपाध्याय,बालादीन जायसवाल,योगेन्द्र विश्वकर्मा,प्रेमचन्द जायसवाल,पंकज गुप्ता,डॉ. सत्यदेव,हारून कुरैशी,साजन चौधरी मौजूद थे। समारोह का संचालन ईश्वर दयाल सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें