फोटो गैलरी

Hindi Newsसंयम रखने वाला मनुष्य ही महान: हेमंत

संयम रखने वाला मनुष्य ही महान: हेमंत

मसवासी। हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम के रूप में मनाया गया। गुरुवार शनिवार की सुबह से ही नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में...

संयम रखने वाला मनुष्य ही महान: हेमंत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Sep 2014 12:25 AM
ऐप पर पढ़ें

मसवासी। हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व का छठा दिन उत्तम संयम के रूप में मनाया गया। गुरुवार शनिवार की सुबह से ही नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धर्म के अनुयायियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

जैन मंदिर में गुरुवार को श्री चौंसठ ऋद्धि विधान के अर्न्तगत विशेष कार्यक्रम किये गये। इस दौरान शाम के समय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। जयपुर श्रवण संस्कृति संस्थान से आये प्रतिष्ठाचार्य पं. हेमंत अन्नदाते जी जैन महाराज ने बताया कि विषय कषाय में दौड़ते हुये आत्मा को रोककर सुमार्ग में प्रवचन हेतु जो आचरण किया जाता है उसे ही उत्तम संयम कहते हैं तथा संयम रखने वाला मनुष्य ही महान कहलाता है। इस दौरान पंडित जी ने नित्य पूजन व श्री मोक्ष शास्त्र का वाचन किया।

प्रवचन के दौरान सभी जैन धर्म के अनुयायियों को धैर्यवान बने रहने की प्रेरणा दी। भगवान पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में प्रात: के समय श्रीजी के अभिषेक व पूजन के साथ ही पार्श्वनाथ का संगीतमय पूजन हुआ। तत्पश्चात शान्ति धारा, पूजन एंव विधान व शाम को आरती, शास्त्र प्रवचन एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये।

इस दौरान अजय जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, विमल जैन, बबलू जैन, सचिन जैन, धर्मेन्द्र जैन, महेन्द्र जैन, नरेन्द्र जैन, सुमेर जैन, बबली जैन, नितिन जैन, नरेश जैन, नेमी चन्द जैन, सतेन्द्र जैन, नंदकिशोर जैन, सुरेन्द्र जैन, अतुल जैन, वरुण जैन, मल्लिका जैन, ऋतु जैन, अंजू जैन, निष्ठा जैन, अनीता जैन, बीना जैन, अमिता जैन, रुचि जैन, पूजा जैन, प्रीति जैन, अनामिका जैन, मनोरमा जैन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें