फोटो गैलरी

Hindi Newsअब यमुना के दिन फिरने के बढ़े आसार

अब यमुना के दिन फिरने के बढ़े आसार

मथुरा. हिंदुस्तान संवा।द प्रदूषण से जूझ रही यमुना के दिन बहुरने वाले हैं। यमुना के दर्द पर केन्द्र की मोदी सरकार बेहद गंभीर दिख रही है। गंगा के साथ ही यमुना को स्वच्छ स्वरूप देने की दिशा में सरकार ने...

अब यमुना के दिन फिरने के बढ़े आसार
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 03 Sep 2014 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

मथुरा. हिंदुस्तान संवा।द प्रदूषण से जूझ रही यमुना के दिन बहुरने वाले हैं। यमुना के दर्द पर केन्द्र की मोदी सरकार बेहद गंभीर दिख रही है। गंगा के साथ ही यमुना को स्वच्छ स्वरूप देने की दिशा में सरकार ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया।

इसी सिलसिले में मंगलवार को केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती यहां पहुंची। उन्होंने मंत्रालय के आला अफसरों के साथ ब्रज में यमुना की मौजूदा स्थितियां देखीं। वृंदावन में जिला प्रशासन और यमुना आंदोलन से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नदियों को लेकर केन्द्र के रुख को साफ किया। यमुना को प्रदूषण से जल्द मुक्ति मिलने के आसार बन रहे हैं, जल निर्मल होकर कल-कल बहेगा। घाट लबालब रहेंगे। किनारे हरे-भरे होंगे और श्रद्धालुओं के लिए फिर यमुना अपने प्राचीन स्वरूप में हिलोरें मारेगी।

केन्द्र की मोदी सरकार की गंगा के साथ ही यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने की प्रतिबद्धता का असर दिखाई देने लगा है। अपने एक दिन के दौरे पर यहां ब्रजभूमि पहुंची केन्द्र जल एवं संसाधन मंत्री उमा भारती ने दिन भर यमुना पर बिताया। मंत्रालय के आला अफसरों और स्थानीय जिला प्रशासन के अमले के साथ उमा ने मथुरा और वृंदावन के सभी प्रमुख प्राचीन यमुना घाटों पर यमुना की मौजूदा स्थितियां देखीं। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने मथुरा-वृंदावन के कुछ घाटों को प्रमुख तीर्थ अमरकंटक और द्वारिका की तर्ज पर खूबसूरत बनाने के संकेत दिये।

उमा ने न केवल यमुना के घाटों की स्थितियां देखी बल्कि यमुना को प्रदूषण दूर करने के लिए बनाए गये एक्शन प्लान के संसाधन को भी देखा। उन्होंने खास कर मथुरा-वृंदावन के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पम्पिंग स्टेशनों के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली। मसानी पंपिंग स्टेशन पर गंदे नाले यमुना में गिरते देख कर वे आश्चर्य में पड़ गइंर्। मौके के हालात देखने के बाद वृंदावन में महत्वपूर्ण बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री उमा ने नदियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की मंशा साफ करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार गंगा के साथ यमुना को लेकर भी चल रही है।

अभी हम नदियों की मौजूदा स्थितियों को समझ रहे हैं। यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए क्या-क्या किया जा सकता है, वह सभी प्रयास केन्द्र की तैयार होने वाली योजना में समाहित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जन सहयोग भी बेहद जरूरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें