फोटो गैलरी

Hindi Newsआदिवासियो का नही हुआ विकास: इरफान

आदिवासियो का नही हुआ विकास: इरफान

जामताड़ा। प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोमवार को मुचियाडीह गांव में आदिवासी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ इरफान अंसारी उपस्थित थे। मौके पर...

आदिवासियो का नही हुआ विकास: इरफान
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Sep 2014 01:16 AM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा। प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के द्वारा सोमवार को मुचियाडीह गांव में आदिवासी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ इरफान अंसारी उपस्थित थे। मौके पर लोगों नें उनका आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया गया। इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि क्षेत्र के आदिवासियो का विकास नही हुआ है। क्षेत्र का यह दुर्भाग्य है कि आदिवासी के विकास के लिए प्रत्येक वर्ष सरकार करोड़ो रुपए खर्च करती है। परंतु आज भी वे उपेक्षित हैं ।

कहा कि यहां के विधायक को विकास से कोई लेना देना नही है। उनहोने युवाओ को ठगने का काम किया है। कहा कि हमे एक बार मौका दे क्षेत्र का समुचित विकास करुगा। अगर काम नही किया तो दुबारा वोट मांगने नही आउंगा।

मौके पर जिला महासचिव देवानंद सिंह नें कहा कि वोट के समय लोग तरह तरह के वादे करते हैं इसलिए सोच समझकर वोट करे। मिडिया प्रभारी निशापति हासदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मौके पर एनएसयुआई के प्रतिक सिनहा ने भी अपने पिचार वयक्त किये। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें