फोटो गैलरी

Hindi Newsमुजफ्फरनगर में रेप के बदले गैंगरेप

मुजफ्फरनगर में रेप के बदले गैंगरेप

 मोरना (मुजफ्फरनगर), हिटी। अपनी बहन से दुष्कर्म के बदले सोमवार को कुछ लोगों ने सोमवार रात आरोपी की बहन का अपहरण कर गैंगरेप किया। सोमवार सुबह लड़की एक बाग में बदहवास हालात में पड़ी मिली। पीडि़त...

मुजफ्फरनगर में रेप के बदले गैंगरेप
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Sep 2014 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

 मोरना (मुजफ्फरनगर), हिटी। अपनी बहन से दुष्कर्म के बदले सोमवार को कुछ लोगों ने सोमवार रात आरोपी की बहन का अपहरण कर गैंगरेप किया। सोमवार सुबह लड़की एक बाग में बदहवास हालात में पड़ी मिली। पीडि़त लड़की एक माह पूर्व दुष्कर्म के एक मामले में अपने भाई के साथ आरोपी है।

पुलिस ने ताजा मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ककरौली के एक गांव की लड़की के बड़े भाई ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार रात उसकी 16 वर्षीय बहन, भाभी और मां के साथ सोयी थी। परिवार के बाकी लोग घेर में थे। आरोप है कि रविवार रात करीब 10.30 बजे गांव के गुलजार, ताहिर और गुड्डू समेत पांच लोग उनके घर आए और तमंचे के बल पर उसकी बहन को उठा ले गए।

परिवार ने लड़की की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। पुलिस को भी सूचना दी। सोमवार सुबह सिखेड़ा थानाक्षेत्र के गांव मिर्जा टिल्ला के किसानों ने खेतों में उक्त लड़की को बदहवास हालात में देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लड़की को ककरौली थाने पर लाया गया। लड़की ने पुलिस को सभी आरोपियों के नाम बताए। बता दें, कि गैंगरेप की शिकार इस लड़की पर 25 अगस्त में आरोप लगा था कि उसने दूसरे संप्रदाय की एक लड़की को उसके घर से बुलाकर अपने भाई और उसके एक दोस्त को सौंप दिया।

लड़की के भाई ने उस लड़की से दुष्कर्म किया था, साथ ही हत्या के इरादे से कम्हेड़ा गंगनहर में फेंक दिया था। इस मामले में गैंगरेप की शिकार लड़की और उसका भाई और दोस्त भी नामजद हैं। फिलहाल लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ककरौली क्षेत्र में घटना हुई है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। रंजिश में ऐसा किया गया है, यह अभी संज्ञान में नहीं हैं। मामले की जांच हो रही है' हरिनारायण सिंह, एसएसपी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें