फोटो गैलरी

Hindi Newsडीसी ने करवाई मापी तो घट गई कंबल की लंबाई

डीसी ने करवाई मापी तो घट गई कंबल की लंबाई

जमशेदपुर। शनिवार को डीसी डॉ. अमिताभ कौशल के सामने नाप-जोख की असलियत की कलई उतर गई। मामला कंबल की खरीद से जुड़ा है। आपूर्तिकर्ताओं ने अपने कंबल का जो आकार अपने कोटेशन में दर्शाया है, सभी कंबल उससे...

डीसी ने करवाई मापी तो घट गई कंबल की लंबाई
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 31 Aug 2014 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। शनिवार को डीसी डॉ. अमिताभ कौशल के सामने नाप-जोख की असलियत की कलई उतर गई। मामला कंबल की खरीद से जुड़ा है। आपूर्तिकर्ताओं ने अपने कंबल का जो आकार अपने कोटेशन में दर्शाया है, सभी कंबल उससे छोटे निकले। मजेदार तथ्य यह है कि पहले अधिकारियों के समक्ष इन कंबलों की मापी हुई थी। मगर डीसी ने फिर से अपने सामने इनकी मापी करवाई। इस बार जाड़े में कंबल के लिए गरीबों को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसका कारण यह है कि बरसात के बीच ही कंबल के लिए जिला प्रशासन को 41 लाख रुपए से अधिक का आवंटन मिल चुका है।

उपायुक्त के आदेश पर सामाजिक सुरक्षा शाखा ने कंबल खरीदने के लिए टेंडर भी निकाल दिया। इसके लिए नौ आपूर्तिकर्ताओं ने आवेदन दिया है। इस घटना से सभी आपूर्तिकर्ताओं के चेहरे लटके हुए थे। उन्होंने सफाई दी कि लंबाई घटी नहीं, बल्कि उन्होंने मापी तानकर की थी जबकि डीसी के समक्ष उसे सामान्य ढंग से मापा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें