फोटो गैलरी

Hindi Newsमुलायम के गढ़ में योगी को लगाएगी भाजपा

मुलायम के गढ़ में योगी को लगाएगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 11 विधानसभा तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना सघन चुनावी अभियान 5 सितंबर से शुरू करेगी। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का गढ़ माने जाने वाले...

मुलायम के गढ़ में योगी को लगाएगी भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 31 Aug 2014 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 11 विधानसभा तथा मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना सघन चुनावी अभियान 5 सितंबर से शुरू करेगी।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के तीनों स्टार प्रचारक गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कान्त बाजपेयी चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि अन्य उपचुनाव वाले क्षेत्रों में इन नेताओं में से किसी एक या दो नेताओं की चुनावी सभाएं होंगी।

भाजपा ने चुनाव प्रचार में मोदी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों के साथ सपा सरकार को कानून-व्यवस्था, बिजली तथा बाढ़ व सूखे पर लापरवाही, गन्ना किसानों का बकाया आदि पर घेरने का फैसला किया है। पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट पर विशेष ध्यान दे रही है। यहां तीनों स्टार प्रचारक प्रचार करेंगे। इन्हें दो-तीन विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए जा रहे हैं।

लखनऊ में आज धरना : भाजपा के सभी सांसद राज्य सरकार की नीतियों और कार्यकलापों का विरोध करने के लिए सोमवार को लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठेंगे। इसके बाद सभी सांसद राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन जाएंगे। वृंदावन में हाल में हुई प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांसदों के इस धरने का निर्णय लिया गया था। भाजपा सांसद प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था, बिजली, चौपट हो रहे उद्योग धंधों तथा खस्ताहाल सिंचाई बन्दोबस्त के विरुद्ध अपनी आवाज उठाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें