टल सकती है मुख्यमंत्री की नीदरलैंड यात्रा
विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नीदरलैंड जाना टल सकता है लेकिन उनके अधिकारियों की टीम नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई है। मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव उद्योग संजीव सरन,...
विशेष संवाददाता राज्य मुख्यालय। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नीदरलैंड जाना टल सकता है लेकिन उनके अधिकारियों की टीम नीदरलैंड के लिए रवाना हो गई है। मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव उद्योग संजीव सरन, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव नवीन कुमार सहित कई अधिकारियों की टीम शनिवार को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। सूत्रों ने बताया कि रात डेढ़ बजे नई दिल्ली से नीदरलैंड के लिए इन अधिकारियों की फ्लाइट है। मुख्यमंत्री को भी इसी फ्लाइट से नीदरलैंड जाना था लेकिन देर शाम तक उनके दिल्ली रवाना होने की कोई खबर नहीं मिली थी।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की शाम बताया कि मुख्यमंत्री के नीदरलैंड जाने का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो पाया है। संभवत: वे रविवार को नीदरलैंड जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट के बाद पत्रकारों से कहा था कि वे यूपी में पूंजी निवेश की दृष्टि से नीदरलैंड जा रहे हैं। उनके साथ मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी भी जाएंगे। इस बार वे छोटा प्रतिनिधिमंडल ले जा रहे हैं। वहां पर वे नीदरलैंड के उद्योगपतियों के साथ यूपी में पंूजी निवेश के लिए बातचीत करेंगे लेकिन इसी दिन शाम को उनके सलाहकार करनैल सिंह का निधन हो गया और मुजफ्फरनगर में भी फिर से दंगे की स्थिति बन गई।
इस कारण उनकी यात्रा को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रही।