फोटो गैलरी

Hindi Newsछह पुरुष और दो महिला खिलाड़ी तैराकी टीम में शामिल

छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ी तैराकी टीम में शामिल

सहारनपुर। हमारे संवाददाता।  जिला तैराकी संघ की ओर से शनिवार को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में जिला तैराकी टीम के गठन के लिए ओपन चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न स्पर्धाओं के लिए छह पुरुष और दो...

छह पुरुष और दो महिला खिलाड़ी तैराकी टीम में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 30 Aug 2014 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। हमारे संवाददाता।  जिला तैराकी संघ की ओर से शनिवार को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में जिला तैराकी टीम के गठन के लिए ओपन चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न स्पर्धाओं के लिए छह पुरुष और दो महिला खिलाडि़यों का चयन किया गया है। इसमें 25 पुरुष और 10 महिला खिलाडि़यों ने जोर आजमाइश की।

चयनित खिलाड़ी छह और सात सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाली 57वीं सीनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगे। पुरष वर्ग की चयन प्रक्रिया में 50 मीटर फ्री स्टाईल के लिए दीपक कुमार और पारस कांबोज, सौ मीटर के लिए दीपक और वसीम, 50 मीटर बैक स्ट्रोक के लिए पारस आनंद, 50 मीटर ब्रीस्ट स्ट्रोक के लिए पारस आनंद और हैदर इलियाद तथा सौ मीटर के लिए तनवीर और हैदर इलियास को चुना गया। महिला वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाईल के लिए शालिनी रावत और आठ सौ व 15 सौ मीटर फ्री स्टाईल, दो सौ मीटर बैक स्ट्रोक व दो सौ मीटर बटर फ्लाई के लिए अभव्या चौहान का चयन किया गया है।

इस दौरान संघ सचिव फुरकान अहमद, उप क्रीड़ाधिकारी आनंद श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, ब्रजेश कुमार, निखिल, अंकित, राहुल, अशोक, संदीप, रविकांत, शहाना, सुनील, मुनव्वर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें