फोटो गैलरी

Hindi Newsपकड़े जाने पर रकीबुल ने दिया मंत्री अफसरों की धौंस

पकड़े जाने पर रकीबुल ने दिया मंत्री अफसरों की धौंस

रांची। संवाददाता। शूटर तारा शाहदेव को धर्मांतरण के लिए प्रताडि़त करने के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन ने पुलिस को भी धमकाया। दिल्ली में सुखदेवनगर थानेदार रंधीर कुमार और लालपुर थानेदार शैलेश...

पकड़े जाने पर रकीबुल ने दिया मंत्री अफसरों की धौंस
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Aug 2014 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता। शूटर तारा शाहदेव को धर्मांतरण के लिए प्रताडि़त करने के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन ने पुलिस को भी धमकाया। दिल्ली में सुखदेवनगर थानेदार रंधीर कुमार और लालपुर थानेदार शैलेश कुमार ने उसे दिल्ली पुलिस की मदद से पकड़ा। गिरफ्त में आने के बाद रंजीत ने सुखदेवनगर थानेदार पर रौब गांठना शुरू कर दिया। उसने कहा कि वह उसे मोबाइल दे, उसे किसी से बात करनी है।

थानेदार को धमकी भरे लहजे में उसने कहा कि वह उसे बात करने दे, वह नहीं जानते कि उनका पाला किससे पड़ा है। उसने तब कहा कि उसके संबंध मंत्रियों और अफसरों से है। 2007 से नमाज पढ़ने की बात कबूली दिल्ली में रांची पुलिस की पूछताछ के दौरान रकीबुल ने स्वीकार किया कि वह साल 2007 से नमाज पढ़ता है। हालांकि इस्लाम कबूलने की बात से वह लगातार इंकार कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है।

रंजीत की मां कौशल रानी ने भी नमाज पढ़ने की बात कबूल की है। हिन्दुस्तान ने छापी थी दो मंत्रियों से संबंध की खबर रंजीत सिंह कोहली का बेहतर संबंध राज्य सरकार के दो मंत्रियों सुरेश पासवान और हाजी हुसैन अंसारी से है। इससे संबंधित खबर भी हिन्दुस्तान ने पूर्व में प्रकाशित की थी। वन विभाग के अफसरों और ज्यूडिशियरी में गहरी पैठ के जरिए भी रंजीत ने करोड़ों की कमाई की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें