फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा साठ-गांठ पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही : रजक

भाजपा साठ-गांठ पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही : रजक

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने कहा कि केंद्र से राज्य को दिए जा रहे अनाज को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नरेन्द्र मोदी का अनाज बता रहे हैं। ऐसा...

भाजपा साठ-गांठ पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही : रजक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 27 Aug 2014 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्याम रजक ने कहा कि केंद्र से राज्य को दिए जा रहे अनाज को पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नरेन्द्र मोदी का अनाज बता रहे हैं। ऐसा वक्तव्य यह दर्शाता है कि भाजपा क्रोनी कैपटलिज्म (साठ-गांठ पूंजीवाद) को बढ़ावा दे रही है। इस पूंजीवाद में कुछ पूंजीपतियों को सेवाओं के बदले सरकार के ठेके या लाइसेंस दिए जाते हैं।

मानांे ये सरकारी लाइसेंस उनकी निजी संपत्ति हो। मंगलवार को जारी बयान में श्री रजक ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आते ही कुछ पूंजीपतियों के अच्छे दिन आ गए हैं। ये लोग और भाजपा के नेता सरकारी संसाधनों को अपना निजी संसाधन बताने की चेष्टा कर रहे हैं। कहा कि राज्य सरकार ने सभी जिलों में मई तक के अनाज का वितरण कार्य पूरा कर लिया है। कुछ जिलों में जून, जुलाई के अनाज का भी वितरण हो रहा है।

जुलाई के खाद्यान्न का ससमय उठाव कर लिया गया है। श्री रजक ने कहा कि राज्य सरकार ने कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जन वितरण प्रणाली को कम्प्यूटराइज्ड कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी कितना भी फेसबुक, ट्वीटर या अन्य सोशल मीडिया पर सरकार का दुष्प्रचार कर जनता को बरगलाने की कोशिश करें, जनता 'मुंगेरीलाल वाले हसीन सपने' के दिखावे को समझ गई है। इसी का परिणाम है कि उप चुनाव में उन्हें पटखनी दी। अगर इसके बाद भी वे और उनकी 'कंपनी' नहीं संभली, तो बुरे दिन आने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें