फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेसियों ने माधवलाल से पार्टी नहीं छोड़ने का किया आग्रह

कांग्रेसियों ने माधवलाल से पार्टी नहीं छोड़ने का किया आग्रह

बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला कांग्रेसकमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओंने कहा कि गोमिया विधायक सह धार्मिक न्यास बोर्ड...

कांग्रेसियों ने माधवलाल से पार्टी नहीं छोड़ने का किया आग्रह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Aug 2014 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिला कांग्रेसकमेटी के पदाधिकारियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओंने कहा कि गोमिया विधायक सह धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष माधवलालसिंह के पार्टी छोड़ भाजपा में जाने की बात अनाधिकृत्त रुप सेजनता के बीच आ रही है। उससे कांगेस के कार्यकर्ताओं मेंकाफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विधायक माधवलालसिंह कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता है। उनके द्वारा पार्टीछोड़ने की योजना बनायी है, तो गोमिया की जनता के लिएउन्हें पार्टी में रहना चाहिए।

उनके जैसे विधायक के लिएकांग्रेस ही उचित मंच है। इसलिए उन्हें दूसरी पार्टी में जाने की नहीं सोचनीचाहिए। इसके साथ ही जिला स्तर से प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व सेनिवेदन करेंगे कि विधायक श्री सिंह जमीन से जुड़े नेता है। इनके पार्टी में बने रहने से पार्टी के लिए गौरव की बात है। प्रदेश स्तर से विधायक की नाराजगी को दूर करने की पहलकरनी चाहिए। इसके साथ ही राज्य के उर्जा मंत्री राजेंद्र सिंहसे आग्रह है कि वे भी अपने स्तर से उन्हें समझाए।

वहीं विधायकश्री सिंह के द्वारा उठाएं गए मांग को पूरा करे। उनके पार्टी मेंबने रहने से पार्टी का सम्मान बना रहेगा। गोमिया में 58 वर्षोके बाद कांग्रेसियों का सम्मान उन्होंने ने ही बढ़ाया है। बैठकमें मुरारी कृष्ण चौबे, विमल कृष्ण चौबे, लाल मोहन लायक,सुभाष चंद्र मुखर्जी, सिकंदर अंसारी, रामजीवन चक्रवर्ती,कमलेश प्रसाद, मनोहर मुंडा, कृष्णा निषाद, जलेश्वर दास,मनबोध दे, कृष्णा तिवारी, हीरा प्रसाद सिंह, मनपूरन गोस्वामी,रमेश चंद्र महाराज, गोलबाबू अंसारी, सोनू लायक, शंभू नाथमिश्रा, नरेंद्र प्रसाद पाठक, मनोज कुमार महतो, सुनिल कुमारचौबे, मोकिम अंसारी, आफताब अंसारी, अरसद अंसारी, नीतेशकुमार चौबे, धिरेंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें