फोटो गैलरी

Hindi Newsवकीलों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट का बहिष्कार किया

वकीलों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट का बहिष्कार किया

रांची। मुख्य संवाददाता। पहले से मामलों का बोझ झेल रहे झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार किया। एक भी वकील बहस के...

वकीलों ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट का बहिष्कार किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Aug 2014 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। मुख्य संवाददाता। पहले से मामलों का बोझ झेल रहे झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार किया। एक भी वकील बहस के लिए उनके कोर्ट में नहीं गया। इस कारण इस कोर्ट मंे शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध 203 मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। दूसरी पाली मंे एक भी मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।

हाइकोर्ट की फुलकोर्ट मीटिंग के कारण सुनवाई नहीं हुई। लगाया दुर्व्यवहार का आरोप हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्यों ने 21 अगस्त को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात के लिए समय मांगा था। सदस्यों के अनुसार उन्हें शाम 4.30 बजे का समय दिया गया था, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी वह नहीं मिले। शुक्रवार को कार्यकारिणी के सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसके बाद एसोसिएशन की जेनरल बॉडी की बैठक बुलाई गई। इसमंे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

इसके बाद एक भी वकील उनके कोर्ट में नहीं गया। कार्यकारिणी के सदस्यों का कहना था कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सिर्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष से ही बात करते हैं। अध्यक्ष नहीं शामिल हुए बैठक में एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में अध्यक्ष महेश तिवारी शामिल नहीं हुए। उन्होंने इस निर्णय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें