फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील कुमार होंगे दिल्ली के ब्रांड एम्बेस्डर

सुशील कुमार होंगे दिल्ली के ब्रांड एम्बेस्डर

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुश्ती के खिलाड़ी सुशील कुमार ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाने की घोषणा की है। इस बाबत उपराज्यपाल नजीब जंग ने...

सुशील कुमार होंगे दिल्ली के ब्रांड एम्बेस्डर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 23 Aug 2014 12:58 AM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। इसके लिए दिल्ली सरकार ने कुश्ती के खिलाड़ी सुशील कुमार ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाने की घोषणा की है। इस बाबत उपराज्यपाल नजीब जंग ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। बताया जा रहा है कि खेलों के लिए जारी किए जाने वाले बजट की धनराशि को भी उपराज्यपाल ने दुगना कर दिया गया है। खिलाडि़यों के सम्मान में सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजिन किया गया।

उपराज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतकर सुशील कुमार ने देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। इसी प्रकार अमित दाहिया, योगेश्वर दत्त के प्रयासों से भी दिल्ली को स्वर्ण व अन्य खिलाडि़यों ने अन्य पदक हासिल किए हैं। इन आठ खिलाडि़यों में से छ: पहलवान और दो निशानेबाज हैं। इस मौके पर प्रमुख शिक्षा सचिव अनिंदो मजूमदार, निदेशक, पद्मिनी सिंगला और दिल्ली सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें