फोटो गैलरी

Hindi Newsभादो में पांच दिन और बरसेंगे आसामान से अंगारे

भादो में पांच दिन और बरसेंगे आसामान से अंगारे

 नोएडा। डॉ. महकार सिंह नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि इन दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। हवा...

भादो में पांच दिन और बरसेंगे आसामान से अंगारे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 21 Aug 2014 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

 नोएडा। डॉ. महकार सिंह नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि इन दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहता है। हवा में आर्द्रता भी 90 फीसदी से अधिक बनी रहती है मगर इन दिनों नमी का स्तर 70 प्रतिशत से भी नीचे चला गया है।

इससे गर्म हवाएं भादो के महीने में जेठ जैसी लू का अहसास करा रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 27 अगस्त तक कमोबेश मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम में इस तरह के बदलाव की वजह मौसम वैज्ञानिक कमजोर मानसून को मान रहे हैं। नोएडा स्थित राष्ट्रीय मध्यमावधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ के हिमालय क्षेत्र में चले जाने और बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सिस्टम नहीं बनने से आर्द्रता का स्तर बहुत घट गया है, इससे स्थानीय सिस्टम भी नहीं बन पा रहे हैं।

इस सबके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा चल रहा है और हवा भी गर्म हो गई है। वैज्ञानिकों ने 26 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सिस्टम बनने की उम्मीद जताई है। इसके बाद उत्तरी और मध्य भारत में मानसून सक्रिय होगा, फिर बारिश होने के साथ ही गर्मी कम होगी। नोएडा में सामान्य से 80 तो गाजियाबाद में 76 प्रतिशत कम वर्षा 20 अगस्त तक के मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो गौतमबुद्ध नगर में 67.5 मिमी बारिश ही हुई है।

जो सामान्य से 80 प्रतिशत कम है। गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में सबसे कम बारिश वाला जिला है। कम वर्षा के मामले में पड़ोसी जिले गाजियाबाद तीसरे नंबर पर है। यहां अभी तक 90.4 मिमी वर्षा ही पड़ी है। यह सामान्य से 76 फीसदी कम है। पड़ोसी जिलों में भी सूखे के हालात हैं। इस समय मानसून ब्रेक की स्थिति है। ऐसे में मानसूनी ट्रफ हिमालय क्षेत्र में चली जाती है, जिससे नेपाल और उससे सटे इलाकों में ही बारिश होती है।

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में वर्षा नहीं होती है। अक्सर पांच-छह दिनों में यह स्थिति टूट जाती है मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ है। उम्मीद है कि 26 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम बनेगा और बारिश होगी। डॉ. रणजीत सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक सारणी जिला कितनी बारिश हुई सामान्य सामान्य से कम गौतमबुद्ध नगर 67.5 मिमी 333 मिमी -80 प्रतिशत गाजियाबाद 90.4 मिमी 374 मिमी -76 प्रतिशत बुलंदशहर 122 मिमी 387 मिमी -68 प्रतिशत मेरठ 171 मिमी 465 मिमी -63 प्रतिशत मुजफ्फरनगर 215 मिमी 457 मिमी -53 प्रतिशत गुरुवार को जिले के मौसम का हाल अधिकतम तापमान 38.2 डिसे न्यूनतम तापमान 28.0 डिसे अधिकतम आर्द्रता 69 प्रतिशत न्यूनतम आर्द्रता 35 प्रतिशत।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें