फोटो गैलरी

Hindi Newsजनता दरबार में विधायक ने किया कई मामलों का निपटारा

जनता दरबार में विधायक ने किया कई मामलों का निपटारा

संवाद सूत्र तरारी। नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों की पीड़ा सुनने के बाद स्थानीय विधायक सुनील पाण्डेय ने सिंचाई विभाग के अफसरों की जमकर फटकार लगायी और किसानों के खेतों तक...

जनता दरबार में विधायक ने किया कई मामलों का निपटारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 21 Aug 2014 01:23 AM
ऐप पर पढ़ें

संवाद सूत्र तरारी। नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने से परेशान किसानों की पीड़ा सुनने के बाद स्थानीय विधायक सुनील पाण्डेय ने सिंचाई विभाग के अफसरों की जमकर फटकार लगायी और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की कड़ी हिदायत दी। परसियां निवासी जदयू के प्रखंड महासचिव देवेन्द्र तिवारी उर्फ बमबम तिवारी की शिकायत पर सीओ शशिभूषण को तत्काल करहा से अतिक्रमण हटाये जाने का फरमान जारी किया।

मोआपकला और कुरमुरी में पंचायत सेवक के अक्सर ही गायब रहने की शिकायत उपप्रमुख राजेन्द्र राय और कुरमुरी मुखिया मनोज कुमार सिंह ने की। बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह को अविलंब पंचायत सेवक गणेश शर्मा के विरूद्घ कारवाई करने का निर्देश दिया। करथ निवासी अभयप्रताप सिंह और पंचायत समिति सदस्य विजय राय की शिकायत पर बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ को किसानों के हित में काम करने की बात कही गयी। सिकरट्टा को प्रखंड बनाये जाने का मामला नौवां के राजेन्द्र राय सिकरहट्टा खूर्द के उदय गुप्ता, मुखिया अजीत गुप्ता और अनील गुप्ता ने मामला उठाया।

विधायक सुनील पाण्डेय ने बताया कि प्रखंड बनाये जाने का मामला प्रक्रिया में है और सरकार वरीय अधिकारियों से मंथन कर रही है। शिवशंकर सिंह और दयाशंकर सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों की मनमानी का मामला गंभीरता से उठाया। एसडीओ मनोज कुमार को कृषि विभाग की चल रही योजनाओं की मानिटरिंग करने की हिदायत दी गयी। आरा फोटो 1 पैक्स सदस्य बनने से वंचित किसान हाईकोर्ट का शरण लेंगे पीरो। पैक्स सदस्य बनने से वंचित मुकुन्दपुर के किसान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को तैयार हंै।

किसानों की बैठक में सर्वसम्मति से बीडीओ और बीसीओ का घेराव करने का फैसला लिया गया। राजद के प्रदेश सचिव योगेन्द्र सिंह यादव के अलावा नसीम अंसारी, सलीम अंसारी, कलामुद्दीन अंसारी, तसलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, रेयाजुद्दीन अंसारी, इजराईल अंसारी, शोहराती अंसारी, नूरहसन अंसारी, अनवरी खातून, कमरूदीन अंसारी, मजहर अंसारी, लक्ष्मण राम और संतोष सिंह का कहना है कि अधिकांश लोगों का नाम मुकुन्दपुर पैक्स की मतदाता सूची में था लेकिन सदस्य बनाने के दौरान पुराने सदस्यों का नाम गायब कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें