फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकार के खिलाफ भी एकजुट नहीं दिखे कांग्रेसी

सरकार के खिलाफ भी एकजुट नहीं दिखे कांग्रेसी

हिन्दुस्तान संवाद अलीगढ़। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शांत बैठे कांग्रेसी एक बार फिर उठ खड़े हुए। हाईकमान के निर्देश पर बिजली कटौती और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं को...

सरकार के खिलाफ भी एकजुट नहीं दिखे कांग्रेसी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 20 Aug 2014 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान संवाद अलीगढ़। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शांत बैठे कांग्रेसी एक बार फिर उठ खड़े हुए। हाईकमान के निर्देश पर बिजली कटौती और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए गरजे, लेकिन फिर भी जिले में पार्टी दो गुटों में बंटी दिखी।

पूर्व एमएलसी और पूर्व सांसद के नेतृत्व में एक गुट ने कलक्ट्रेट पर तो जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे गुट ने रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन किया। पूरे दिन हंगामेदार प्रदर्शन के बाद दोनों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। -विवेक बंसल और बिजेन्द्र सिंह ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना कांग्रेस के पूर्व एमएलसी विवेक बंसल और पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सभी ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

दोपहर तक सभी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उद्योग धंधे तो चौपट हो ही रहे हैं, आम जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का सुख-चैन तक छिन गया है। बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था का बहुत ही बुरा हाल है। लोग इतने भयभीत हैं कि घरों से निकलने तक में घबराने लगे हैं।

धरने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उन्होंने प्रदेश में व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, नफीस शेरवानी, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा, नदीम गफूर, विनोद प्रियदर्शी, सीपी गौतम, नफीस शाहीन, शाहिद खान, अविनाश शर्मा, उज्जवल प्रियदर्शी, वीनेश सिंह, वसी अहमद, कासिम अली आदि उपस्थित रहे। -राष्ट्रीय सचिव और जिला व महानगर अध्यक्ष ने रामलीला मैदान पर दिया धरना कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबेरी और राजेश राज जीवन, महानगर अध्यक्ष तलहा अबरार के नेतृत्व में जिला और महानगर कार्यकारिणी ने अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में धरना दिया।

इस अवसर पर सभी ने प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर भर्त्सना की। यूपीसीसी की पूर्व महासचिव रूही जुबेरी, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने महंगाई से लोगों की कमर तोड़ रखी है, तो प्रदेश में बिजली व्यवस्था बुरी तरह चर्मराई हुई है, गुंडाराज बढ़ता ही जा रहा है। राह चलते लोगों को मार दिया जाता है। पुलिस प्रशासन भी एकदम शांत बैठा हुआ है। पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश राज जीवन और महानगर अध्यक्ष तलहा अबरार ने कहा कि सूबे में गुंडाराज कायम है।

लूट, अपहरण, डकैती जैसी घटनाएं रोज हो रही हैं, जबकि सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त बताकर गुमराह कर रही है। बिजली कटौती से लोगों का जीना हराम हो चुका है। मंत्री अपने घरों में जनता के पैसे से एसी की हवा खाते रहते हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन कोई सुनने वाला ही नहीं है। इस मौके पर संजय शर्मा, मोहम्मद पुत्तन, अमित उपाध्याय, शमशुल खां, कोमल सिंह, सागर सिंह तोमर, दीपक पाठक, प्रदीप शर्मा आदि ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें