फोटो गैलरी

Hindi Newsबरियातू से अगवा चारों लड़कियां मिलीं

बरियातू से अगवा चारों लड़कियां मिलीं

रांची/खूंटी। संवाददाता। राजधानी के बरियातू इलाके से गायब चारों स्कूली छात्राओं को खूंटी और रांची पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें से तीन लड़कियां पूनम लकड़ा, नेहा सांगा और सोहाना परवीन को खूंटी थाना...

बरियातू से अगवा चारों लड़कियां मिलीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 14 Aug 2014 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची/खूंटी। संवाददाता। राजधानी के बरियातू इलाके से गायब चारों स्कूली छात्राओं को खूंटी और रांची पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें से तीन लड़कियां पूनम लकड़ा, नेहा सांगा और सोहाना परवीन को खूंटी थाना क्षेत्र के तपकारा ओपी के डेरांग से जबकि लक्ष्मी मुंडा को चुरू लोधमा में पीकू उरांव के घर से बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों भीम मुंडा और मुन्ना लकड़ा (कुटीहातु, नामकुम), सोभना लकड़ा और पीकू उरांव (चुरू लोधमा,जगन्नाथपुर) को गिरफ्तार किया है।

जंगल की ओर जा रही थी बच्चियां खूंटी एसपी अनिश गुप्ता ने बताया कि तीनों बच्चियां पूनम लकड़ा, नेहा सांगा और सोहना परवीन भटककर तपकारा से आगे डेरांग जंगल की ओर जा रहीं थीं। यह उग्रवाद प्रभावित इलाका है। उनपर डेरांग की एक वृद्ध महिला की नजर पड़ी। वृद्धा ने बच्चियों से पूछा कि वे जंगल की तरफ कहां जा रहीं हैं। इसके बाद वृद्धा ने तीनों को अपने पास रोक लिया। इसकी सूचना तपकारा ओपी को दी। तपकारा पुलिस ने तीनों लड़कियों से पूछताछ की, तो उनके बरियातू से गायब होने का पता चला।

तीनों की निशानदेही पर मिली लक्ष्मी बच्चियों ने बताया कि लक्ष्मी को तीन लड़के उस घर में ले गए हैं, जहां लिखा है : दो लाख में मकान। इसी निशानदेही पर पुलिस ने खरसीदाग से एक लड़के को उठाया और उसी की निशानदेही पर लक्ष्मी की बरामदगी की गई। इसके बाद लक्ष्मी के बयान पर बाकी तीन लड़कों को पकड़ा गया। खूंटी पुलिस ने चारों बच्चियों और लड़कों को बरियातू पुलिस के हवाले कर दिया है। बिहार ले जा रही थी लक्ष्मी लड़कियों ने बताया कि लक्ष्मी मुंडा उन्हें बिहार में काम करने के बहाने अपने साथ लेकर आई थी।

12 अगस्त को वे पैदल चलकर नामकुम के सदाबहार चौक के पास पहुंची। यहां उनके पास बस का भाड़ा काफी अधिक मांगा गया, तब बस पर नहीं बैठी। तभी दो बाइक पर तीन लड़के आए। लक्ष्मी बोली कि इन्हीं के साथ बिहार चलना है। लेकिन तीन बच्चियों ने जाने से मना कर दिया। लक्ष्मी उन लड़कों की बाइक पर बैठकर चली गई। इसके बाद तीनों बच्चियां पूनम, नेहा और सोहना तपकारा की बस पर बैठीं और तपकारा पहुंच गईं। जहां से भटककर वे डेरांग की ओर चली गईं थीं।

वर्जन पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो छात्रा तीन छात्राओं को लेकर गई थी, उससे और चारों युवकों से पूछताछ की जा रही है। किन परिस्थितियों में छात्राओं को ले जाया गया था, इसपर पड़ताल चल रही है। बिहार जाने की बात छात्राओं ने पुलिस को बतायी है। विनोद कुमार, थाना प्रभारी, बरियातू।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें