फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंट जोसेफ एकेडमी में रक्षाबंधन का बताया गया महत्व

सेंट जोसेफ एकेडमी में रक्षाबंधन का बताया गया महत्व

महगांव। हिन्दुस्तान संवाद चायल तहसील के गौसपुर स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। फादर विल्सन ने कहा कि रक्षा बंधन सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं। इस दिन बहनें...

सेंट जोसेफ एकेडमी में रक्षाबंधन का बताया गया महत्व
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 09 Aug 2014 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

महगांव। हिन्दुस्तान संवाद चायल तहसील के गौसपुर स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। फादर विल्सन ने कहा कि रक्षा बंधन सभी धर्मों के लोग मिलकर मनाते हैं। इस दिन बहनें चाहे जहां रहें लेकिन अपने भाइयों के घर अवश्य जाती हैं। इसके अलावा भाई भी बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनके घर जाते हैं। कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार खुशियां लेकर आता है।

लोगों को चाहिए वह मिलजुलकर इस त्योहार को मनाएं। इस दौरान लिलि, अमन त्रिपाठी, कायका, नितिन सिंह, अवधेश, सुदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें