फोटो गैलरी

Hindi Newsसावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा सैलाब

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा सैलाब

मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह से ही भक्तों में उत्साह देखा गया। उत्साहित भक्तों ने शिवालयों पहुंचकर पूजा पाठ के साथ व्रत रखा। सावन के अंतिम सोमवार को दिन भर...

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा सैलाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 05 Aug 2014 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

मैनपुरी, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुबह से ही भक्तों में उत्साह देखा गया। उत्साहित भक्तों ने शिवालयों पहुंचकर पूजा पाठ के साथ व्रत रखा। सावन के अंतिम सोमवार को दिन भर शिवालय भगवान भोले के जयकारों से गूंजते रहे। नगर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सावन के अंतिम सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।

सुबह और शाम शिव मंदिर भगवान भोले नाथ के जयकारों से गूंजते रहे। सोमवार की सुबह पांच बजे से ही नगर के प्रसिद्ध भीमसेन मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गयी थी। यहां भक्तों ने नारियल, बेलपत्ती तथा बेल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। यहां सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व महिला पुलिस तैनात रही। नगर के प्रसिद्ध चांदेश्वर मंदिर में भी सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। यहां भक्तों ने सुबह और शाम भगवान भोले की पूजा अर्चना की।

सावन का महीना हिन्दुओं के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को भक्त भगवान भोले की आराधना करते हुए व्रत रहते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को नगर के प्रसिद्ध मंदिरों के साथ-साथ शीतला देवी मंदिर पर भी मेले जैस माहौल रहा। यहां लोगों ने माता शीतला देवी के साथ भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। नगर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा अर्चना कर भोेले का प्रसाद चढ़ाया। देर रात तक भगवान भोले की आराधना में शिव भक्त लगे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें