फोटो गैलरी

Hindi Newsकिशोरी और वृद्धा को मिलाया परिजनों से

किशोरी और वृद्धा को मिलाया परिजनों से

आगरा। हिन्दुस्तान संवाद।  ताज के पास भटक रही किशोरी और ताज परिसर में भटक गई वृद्धा को पीएसी के जवानों ने परिजनों के हवाले कर दिया। किशोरी परिजनों से नाराज होकर आ गई थी। ताज सुरक्षा में लगी 38...

किशोरी और वृद्धा को मिलाया परिजनों से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 03 Aug 2014 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। हिन्दुस्तान संवाद।  ताज के पास भटक रही किशोरी और ताज परिसर में भटक गई वृद्धा को पीएसी के जवानों ने परिजनों के हवाले कर दिया। किशोरी परिजनों से नाराज होकर आ गई थी। ताज सुरक्षा में लगी 38 बटालियन पीएसी(अलीगढ़) के जवान राजकुमार शर्मा ने बताया कि करीब 14 दिन पहले ताज के पूर्वी गेट के पास 13 साल की लड़की भटकती हुई मिली थी। पूछने पर लड़की ने अपना नाम परी पुत्र राजेश निवासी जवलपुर(मध्य प्रदेश) बताया।

परी ने बताया कि उसकी दादी आएदिन मारपीट करती है। इससे आजिज आकर उसने घर छोड़ दिया और ट्रेन में बैठकर आगरा आ गई। जवान ने पर्यटन पुलिस की मदद ली। मामले से अवगत कराया। परी के परिजनों से सम्पर्क किया। देर शाम तक परिजन आगरा पहंुच गए। वह बेटी क ो समझा-बुझाकर वापस घर ले गए। वहीं, दूसरे मामला करीब 12 दिन पहले का है। कच्छ, गुजरात का रहने वाला परिवार ताज का दीदार करने के लिए आया था।

तभी परिवार की 80 साल की वृद्धा जुवैर बैन भटक गई। वह दक्षिण गेट से बाहर सड़क पर आ गई। परिजन परेशान हो गए। तभी उन्होंने पीएसी जवानों से मदद मांगी। कुछ देर के प्रयास के बाद जवानों ने उन्हें खोज निकाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें